अपनी बहन-बेटियों को लाओ; गरबा में मुसलमानों पर भाजपा विधायक के बोल से विवाद

लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
share

गरबा में मुसलमानों की एंट्री पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने विवादित बयान दे दिया। कहा कि वे अकेले क्यों आएं, अपनी बहन-बेटियों को लाना चाहिए। आगे कहा कि हमारे लड़के भी तैयार हैं।

BJP MLA Rameshwar sharma says Bring Your Sisters and Daughters in garba
गरबा में मुसलमानों की एंट्री पर भाजपा विधायक के बोल से विवाद

मध्य प्रदेश के भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने गरबा आयोजनों में मुस्लिमों की एंट्री को लेकर बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि मुस्लिम युवक गरबा में अकेले क्यों आते हैं, उन्हें अपनी बहन-बेटियों को भी लाना चाहिए। उनके बयान की कांग्रेस और एआईएमआईएम ने कड़ी निंदा की है।

रामेश्वर शर्मा भोपाल की हुजूर विधानसभा सीट से विधायक हैं। विधायक ने कहा कि अगर मुस्लिम गरबा में शामिल होना चाहते हैं तो वे परमामेंट आ सकते हैं। गरबा में जय श्रीराम का नारा लगाओ और माथे पर तिलक लगाएं। इससे किसी को परेशानी नहीं होगी। शर्मा ने कहा कि मुस्लिम अकेले न आएं, अपनी बहनों को लाएं। उन्होंने आगे कहा कि ‘हमारे लड़के भी तैयार हैं।’

लव जिहाद का जिक्र

शर्मा ने गरबा को लेकर 'लव जिहाद' का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि गरबा को तमाशा बनाने या वहां लव जिहाद की कोशिश होने पर युवा इसका जवाब देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने युवाओं से माता-पिता की सेवा करने और बहनों की रक्षा करने की बात भी कही।

कांग्रेस ने बताया आपत्तिजनक

भोपाल सेंट्रल से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने शर्मा के बयान की आलोचना की। उन्होंने इसे बेहद आपत्तिजनक बताया। मसूद ने कहा कि शर्मा को अपनी भाषा पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुस्लिम गरबा में शामिल नहीं होते और उनका गरबा से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने शर्मा के बयान को बेहद आपत्तिजनक बताया।

एआईएमआईएम ने संविधान पढ़ने की दी सलाह

एआईएमआईएम की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष मोहसिन अली खान ने भी शर्मा के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान समाज को बांटने का काम करते हैं। खान ने कहा कि रमेश्वर शर्मा को संविधान पढ़ना चाहिए। उन्होंने भाजपा के मुस्लिम नेताओं से भी सवाल किया कि क्या वे अपनी बहनों और बेटियों को गरबा में लेकर जाएंगे।

गरबा में एंट्री को लेकर पहले भी विवाद

गरबा आयोजनों में मुस्लिमों की एंट्री को लेकर पहले भी विवाद सामने आते रहे हैं। कुछ दक्षिणपंथी संगठनों और नेताओं की ओर से मुस्लिमों की एंट्री पर आपत्ति जताई जाती रही है। कुछ आयोजनों में पहचान पत्र की जांच की मांग भी की जाती रही है।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़अपनी बहन-बेटियों को लाओ; गरबा में मुसलमानों पर भाजपा विधायक के बोल से विवाद