Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़Bike borne miscreants shot a young man in MP, VIDEO
सड़क पर पटका और खोपड़ी में दाग दी गोलियां; एमपी में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े किया मर्डर

सड़क पर पटका और खोपड़ी में दाग दी गोलियां; एमपी में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े किया मर्डर

संक्षेप:

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुचाया। पुलिस वारदात करने वाले अज्ञात आरोपियो की तलाश में जुट गई है।

Dec 11, 2025 08:38 pm ISTRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, जबलपुर
share Share
Follow Us on

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बीच सड़क पर एक युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने युवक को पकड़कर गिराया और खोपड़ी में गोलियां दागकर फरार हो गए। घटना का सीसीटीवी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुचाया। पुलिस वारदात करने वाले अज्ञात आरोपियो की तलाश में जुट गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मामला जबलपुर से करीब 45 किलोमीटर दूर खितौला थाना क्षेत्र का है। यहां गुरुवार दोपहर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को सिहोरा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 45 साल के चिंटू ठाकुर के रूप में हुई, जिसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज थे।

घटना के वक्त मृतक चिंटू खितौला बाजार की ओर जा रहा था। तभी आरोपी ने उस पर लगातार फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि बाइक पर जा रहे युवक को दो बदमाशों ने रोका। उसका पीछा किया। एक बदमाश ने उसे पकड़कर सड़क पर पटक दिया। दूसरे ने युवक से सिर से सटाकर तीन गोलियां चला दीं। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक को सिहोरा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मृत व्यक्ति पहले चुनाव लड़ चुका है। उस दौरान उसका विवाद हुआ था। परिवारजन इसी बात को लेकर क्षेत्र के कुख्यात अपराधी अस्सू विश्वकर्मा पर हत्या के आरोप लगा रहे है। हालांकि पुलिस जांच पड़ताल के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुचने की बात कह रही है। परिजनों ने सिहोरा मोड पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया है। इस पर पुलिस ने 24 घंटे में हत्या करने वाले आरोपियों को पकड़ने का दिया आश्वासन दिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावर मोटरसाइकिल से आए थे और वारदात के बाद उसी पर बैठकर भाग निकले। उन्होंने धर्मेंद्र पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी, पुलिस हमलावरों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। साथ ही धर्मेंद्र के मोबाइल, कॉल डिटेल्स की भी जांच की जा रही है, जिससे वारदात से जुड़ा कोई इनपुट मिल सके।

डीएसपी अक्षांश उपाध्याय ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुची ओर पुलिस को पूछताछ में पता चला कि एक युवक चिंटू उर्फ धर्मेंद्र की गोली मारकर हत्या की गई है। मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्यवाही की जाएगी,अब दो लोगो के नाम सामने आ रहे है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है,परिजन नाम बता रहे है उसकी भी जांच की जा रही है,जल्द ही आरोपियो को गिरिफ्तार कर लिया जाएगा।

रिपोर्ट- विजेन्द्र यादव