
तेजस्वी यादव के अपमान का किया विरोध तो उतार दिया मौत के घाट, MP में बिहार चुनाव पर खौफनाक वारदात
बिहार विधानसभा चुनावों के नतीजों को लेकर मध्य प्रदेश में खौफनाक घटना को अंजाम दिया गया। यहां गुना ज़िले में एक 22 साल के शख्स की उसी के मामाओं ने हत्या कर दी। घटना रविवार देर रात गुना के कैंटोनमेंट थाना क्षेत्र में एक सरकारी क्वार्टर निर्माण स्थल पर हुई।
बिहार विधानसभा चुनावों के नतीजों को लेकर मध्य प्रदेश में खौफनाक घटना को अंजाम दिया गया। यहां गुना ज़िले में एक 22 साल के शख्स की उसी के मामाओं ने हत्या कर दी। घटना रविवार देर रात गुना के कैंटोनमेंट थाना क्षेत्र में एक सरकारी क्वार्टर निर्माण स्थल पर हुई। यहां तीनों बिहार से काम के सिलसिले में गुना आए थे और यहीं पर अन्य मजदूरों के साथ काम करते और रहते थे। घटना वाले दिन शराब के नशे में दोनों विधानसभा चुनाव नतीजों को लेकर बात करने लगे। मृतक राजेश आरजेडी का कट्टर समर्थक था जबकि उसके दोनों मामा जेडीयू के समर्थक थे।
घटना वाले दिन तीनों से निर्माण स्थल पर खाना बनाया और फिर शराब पी। धीरे धीरे उनकी बात बिहार चुनाव की तरफ मुड़ गई। देखते ही देखते उनकी बातचीत बहस में बदल गई और फिर झगड़ा शुरू हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक बात तब और बिगड़ गई जब दोनों मामाओं ने तेजस्वी यादव के खिलाफ अपमानजनक शब्द बोल दिए। इससे नाराज होकर शंकर ने गालियां दे दी जिससे दोनों मामाओं का गुस्सा भड़ उठा।
इसके बाद उन्होंने शंकर को खूब पीटा। फिर उसे कीचड़ भरे गड्ढे में घसीट ले गए और उसे कथित तौर पर उसे नीचे गिरा दिया। इसके बाद उन्होंने उसका चेहरा कीचड़ में दबा दिया, उसे तब तक दबाए रखा जब तक उसका दम घुट नहीं गया। शंकर की मौके पर ही मौत हो गई। कीचड़ उसके मुंह और फेफड़ों में भर गया था और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इसके बाद दोनों आरोपी शव को वहीं छोड़ मौके से फरार हो गए। पुलिस को घटना सूचना तब मिली जब वहां एक अ
हत्या का मामला तब सामने आया जब पुलिस को एक अज्ञात शव पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस ने बताया कि निर्माणाधीन आवासीय क्वार्टर के पास एक अज्ञात शव पड़े होने की सूचना मिल। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। बाद की जांच में हम एक घंटे के भीतर ही आरोपी दोनों तक पहुंच गए।





