80 KG के पुतले और बेल्ट से खुलेगा ट्विशा की मौत का राज? बेटे-सास को घर ले जाकर सीन रिक्रिएशन करेगी CBI

By Mohit
लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
Follow us on Google News
share

जांच एजेंसी इस दौरान यह भी पता लगाएगी कि ट्विशा को फंदे से कैसे उतारा और निकाला गया था। दरअसल समर्थ ने पूछताछ के दौरान बताया है कि उसने ही ट्विशा को फंदे से नीचे उतारा था और गिरिबाला ने गले की गांठ को खोला था।

80 KG के पुतले और बेल्ट से खुलेगा ट्विशा की मौत का राज? बेटे-सास को घर ले जाकर सीन रिक्रिएशन करेगी CBI

ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच अब सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) के हाथ में है। विशेष अदालत ने शुक्रवार को ट्विशा की आरोपी रिटायर्ड जज सास गिरिबाला सिंह और आरोपी पति समर्थ सिंह को 2 जून तक के लिए सीबीआई रिमांड की मंजूरी दी है। रिमांड मिलने के बाद सीबीआई सीन रिक्रिएशन कर 12 मई की रात को ट्विशा की मौत किन हालातों में हुई थी इसका पता लगाएगी।

एनडीटीवी के मुताबिक, सीबीआई दोनों आरोपियों को वापस घर की उस जगह ले जाएगी जहां पर ट्विशा कथित तौर पर फंदे से लटकी मिली थी। इस दौरान ट्विशा की जिंदगी के आखिरी लम्हों में क्या-क्या हुआ था उस सीन को रिक्रिएट किया जाएगा। जांच एजेंसी इस दौरान यह भी पता लगाएगी कि ट्विशा को फंदे से कैसे उतारा और निकाला गया था। दरअसल समर्थ ने पूछताछ के दौरान बताया है कि उसने ही ट्विशा को फंदे से नीचे उतारा था और गिरिबाला ने गले की गांठ को खोला था।

80 किलोग्राम का डमी पुतला

सीन रिक्रिएशन की लिए जांच एजेंसी एक 80 किलोग्राम का डमी पुतला उस जगह पर फिर से लटकाएगी और देखेगी की दोनों आरोपी किस त रह उसे नीचे उतारते हैं और गले की गांठ को खोलते हैं।

बेल्ट की क्षमता का भी होगा आकलन

इस दौरान जांच एजेंसी बेल्ट की मजबूती का भी आकलन करेगी जिससे पता चल सके कि कितना वजन सह सकती है। ट्विशा शर्मा ने कथित तौर पर आत्महत्या के लिए एक बेल्ट का इस्तेमाल किया था।

पूछताछ के लिए भी प्लानिंग

समर्थ और गिरिबाला से पहले तो अलग-अलग पूछताछ की जा सतकी है। इसके बाद बयानों की पुष्टि के लिए दोनों को आमने-सामने बिठाकर भी पूछताछ की जा सकती है।

ट्विशा 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ससुराल में फंदे से लटकी मिली थीं। चौंकाने वाली बात ये है कि 12 मई को दोपहर 3 बजकर 12 मिनट पर ट्विशा ब्यूटी पार्लर में थीं। इसके कुछ घंटों बाद ही ट्विशा ने अपने ससुराल में कथित तौर पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। ब्यूटी पार्लर में ट्विशा ने हेड मसाज और पेडीक्योर करवाया था। ब्यूटी पार्लर में करीब 3 घंटे रहने के बाद ट्विशा शाम 6 बजकर 15 मिनट पर घर के लिए निकल गई थीं।

सास ने लगाए हैं ये आरोप

ट्विशा की सास ने आरोप लगाया है कि ट्विशा नशीले पदार्थों की आदी थीं और उसका बर्ताव भी शादी के बाद बदल गया था। वहीं ट्विशा के परिवार का कहना है कि शादी के बाद से ही समर्थ का व्यवहार संदिग्ध था और वह ड्रग एडिक्ट है। ट्विशा के परिवार ने समर्थ और उसकी मां पर दहेज के लिए कथित प्रताड़ना के बाद हत्या का आरोप लगाया हुआ है।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।