अकेले के दम पर चमका दी पूरी नदी, अब बिट्टू तबाही से मिले सीएम मोहन यादव; क्या बोले?

By Mohit
लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
share

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अकेले अजनार नदी साफ करने वाले बिट्टू तबाही से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि 20 वर्षीय युवा बिट्टू पर प्रदेश को गर्व है।

CM Mohan Yadav
बिट्टू ने अकेले के दम पर पूरी नदी साफ कर डाली है।

सोशल मीडिया पर एक नाम काफी चर्चा में है। नाम है सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू तबाही। बिट्टू की उम्र 20 साल है और उन्होंने अकेले के दम पर मध्य प्रदेश की राजगढ़ जिले के ब्यावरा में अजनार नदी को साफ किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुद बिट्टू तबाही से मुलाकात की है और उनकी जमकर तारीफ की है। सीएम ने कहा है कि पूरे प्रदेश को बिट्टू तबाही पर गर्व है। मुलाकात के बाद सीएम ने एक्स पर लिखा 'भोपाल निवास पर ब्यावरा के बेटे सुरेंद्र सिंह चौधरी ‘बिट्टू तबाही’ से आत्मीय भेंट की। बिट्टू ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और संकल्प से सिर्फ अजनार नदी की सफाई ही नहीं की, बल्कि अपने प्रयासों से समाज को यह संदेश भी दिया है कि बदलाव के लिए बड़ी भीड़ नहीं, एक सच्ची पहल ही काफी है।'

उन्होंने आगे लिखा ‘आपकी यह पहल जल गंगा संवर्धन अभियान की भावना को भी मजबूत करती है, जिसका मूल उद्देश्य जनभागीदारी के साथ जल स्रोतों का संरक्षण एवं उनका पुनर्जीवन है। मुझे विश्वास है कि अजनार नदी से शुरू हुआ आपका यह संकल्प प्रदेश के युवाओं को अपने आसपास के जल स्रोतों के संरक्षण के लिए प्रेरित करेगा। पूरे प्रदेश को आप पर गर्व है।’

सीएम से मुलाकात पर बिट्टू ने क्या कहा?

सुरेंद्र सिंह चौधरी ‘बिट्टू तबाही’ ने इस दौरान सीएम से बातचीत में कहा ‘सरकार तो अपनी तरफ से कर ही रही है पर लोगों को भी सुधरना चाहिए और जो नए युवा है उन्हें भी सुधरना चाहिए कि नदी को सुधारें। जिस तरह से हम अपने घर के आस-पास को साफ रखते हैं उसी तरह हम अपने पर्यावरण को स्वच्छ रखें। मैंने भी अपने मिशन की शुरुआत की है और आप भी शुरुआत करें। आपको अपने आस-पास गंदगी दिखे तो खुद सफाई के लिए आगे आए।’

शुरुआत से लेकर अंत तक के सफर को दिखाया

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर बिट्टू तबाही नाम से अकाउंट है जिसपर उन्होंने नदी सफाई से लेकर उसे पूरी तरह से साफ कर लेने तक के सफर को दिखाया है। बिट्टू के मुताबिक उन्होंने करीब ढाई महीने की मेहनत के बाद नदी को साफ किया है और उनका मिशन आगे भी जारी रहेगा।

चारों ओर फैला था नदी में कचरा ही कचरा

बिट्टू हर रोज सुबह के समय ही नदी में कूद पड़ते थे और दिनभर मेहनत करने के बाद घर लौटते थे। इस दौरान उन्होंने नदी को साफ करने के लिए जेसीबी की भी मदद ली जिसने नदी में मौजूद गाद को हटाया। बिट्टू की मेहनत का ही नतीजा है कि कुछ महीने पहले जहां चारों ओर कचरा ही नजर आता था आज वहां साफ पानी नजर आता है।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़भोपालअकेले के दम पर चमका दी पूरी नदी, अब बिट्टू तबाही से मिले सीएम; क्या बोले?