'महिला पार्षदों ने बेशर्मी की हद पार'... वंदे मातरम् विवाद पर CM मोहन ने कांग्रेस को सुनाई खरी-खरी
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी से इस मामले में स्पष्टीकरण देने की मांग की और कहा कि उन्हें बताना चाहिए कि विपक्षी पार्टी इस तरह के लोगों को प्रोत्साहित क्यों करती है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर में कांग्रेस की एक महिला पार्षद के इस्लामी मान्यताओं का हवाला देते हुए राष्ट्र गीत 'वंदे मातरम्' गाने से इनकार करने के मुद्दे पर शनिवार को कहा कि यह ऐसा मामला है, जिस पर प्रमुख विपक्षी पार्टी की प्रदेश इकाई के सभी पदाधिकारियों को इस्तीफा दे देना चाहिए।
यादव ने यहां एक बयान में कहा, ‘बड़े दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है कि कांग्रेस की पार्षद ने नगर निगम में वंदे मातरम् गाने से इनकार किया और बड़ी बेशर्मी के साथ कहा कि मैं नहीं गाऊंगी। यह कांग्रेस का चरित्र बता रहा है।’
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी से इस मामले में स्पष्टीकरण देने की मांग की और कहा कि उन्हें बताना चाहिए कि विपक्षी पार्टी इस तरह के लोगों को प्रोत्साहित क्यों करती है।
बजट सम्मेलन के दौरान
उल्लेखनीय है कि इंदौर नगर निगम में बजट सम्मेलन के दौरान कांग्रेस की फौजिया शेख अलीम ने 'वंदे मातरम्' गाने से इनकार कर दिया था। अलीम के अलावा निर्दलीय पार्षद रुबीना इकबाल खान ने भी धर्म का हवाला देते हुए राष्ट्रीय गीत गाने से मना कर दिया था।
यादव ने कहा, ‘इस पर पूरी प्रदेश कांग्रेस को इस्तीफा दे देना चाहिए। कांग्रेस अपने दोहरे चरित्र से बाहर नहीं निकल पा रही। इंदौर नगर निगम की महिला पार्षदों ने बेशर्मी की हद पार कर दी। मुझे इस बात का बड़ा दुख है और मुझे इस मामले पर ग्लानि हो रही है।’
कांग्रेस नेताओं से मांगा जवाब
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी जो हर मामले पर बोलते हैं, वह अब इस पर क्यों नहीं बोल रहे। उन्होंने सवाल किया, 'कांग्रेस की पार्षद की टिप्पणी पर उनका क्या कहना है? अगर इस पर पटवारी और कांग्रेस नेता कोई कार्रवाई नहीं कर पाते तो सभी को इस्तीफा दे देना चाहिए।'
यादव ने कहा, 'हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'वंदे मातरम्' के छह छंदों को लेकर पूरे देश का दिल जीत चुके हैं। लेकिन, कांग्रेस अपने दोहरे चरित्र से बाहर नहीं आ पा रही। कांग्रेस ने आजादी के पहले से 'वंदे मातरम्' पर बखेड़ा खड़ा किया। उनकी सरकार ने पांच छंदों को ही गायब कर दिया था।'
महिला पार्षद ने बताई ये वजह
इस मामले के तूल पकड़ने के बाद कांग्रेस पार्षद ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा कि उनका मजहब इस्लाम उन्हें 'वंदे मातरम्' गाने की इजाजत नहीं देता। उन्होंने कहा कि उन्हें एक नागरिक के तौर पर संविधान के तहत पूरी धार्मिक आजादी हासिल है और कोई भी व्यक्ति उन्हें 'वंदे मातरम्' गाने के लिए मजबूर नहीं कर सकता।
लेखक के बारे में
Mohitमोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।
विस्तृत बायो:
मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।
अनुभव:
मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।
पत्रकारिता का उद्देश्य:
एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।
विशेषज्ञता
राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


