भोपाल में बदमाश ने तलवार लहराते और गुंडागर्दी करते बनाया वीडियो, फिर पुलिस ने सिखाया सबक; VIDEO

Jan 01, 2025 05:06 pm ISTSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल, मध्य प्रदेश
share Share
Follow Us on

  • पुलिस ने बताया कि बदमाशों की गुंडागर्दी निकालने के लिए गिरफ्तारी के बाद इलाके में उनका जुलूस निकाला गया। इस जुलूस का जो वीडियो सामने आया है, उसमें ये बदमाश लंगड़ाते हुए कान पकड़कर चलते दिख रहे हैं।

भोपाल में बदमाश ने तलवार लहराते और गुंडागर्दी करते बनाया वीडियो, फिर पुलिस ने सिखाया सबक; VIDEO

भोपाल में हाल ही में गजनी नाम के एक गुंडे ने अपने साथियों के साथ मिलकर तलवार लहराते और गाली-गलौज करते हुए एक धमकी भरा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। जिसके बाद पुलिस तक उसकी शिकायत पहुंची और पुलिस ने उनकी हेकड़ी निकालकर उनका जुलूस निकाला और उनका एक नया वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इस नए वीडियो में वे कान पकड़कर माफी मांगते नजर आ रहे हैं।

मामला शहर के टीटी नगर थाना इलाके का है। जहां रहने वाले कुछ गुंडों का वीडियो सोशल मीडिया पर एक युवक को धमकाते हुए वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा था- फिर आएगा गजनी बॉस। इस वीडियो में 'गजनी' नाम का मुख्य आरोपी हाथ में तलवार लेकर अपने साथियों के साथ युवक को धमकाते हुए उसे गंदी-गंदी गालियां दे रहा था। साथ ही युवक कह रहा था तेरा बाप खड़ा है गजनी।

इस बारे में जानकारी देते हुए टीटी नगर थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया ने बताया कि पुलिस को जब इस वायरल वीडियो जानकारी मिली तो पुलिस ने आरोपियों की जानकारी निकाली। इसके बाद मुखबिरों की मदद से बदमाशों की लोकेशन का पता लगाया गया। पुलिस के अनुसार वीडियो में नजर आ रहे बदमाशों के नाम नीतेश जाटव उर्फ गजनी, रितिक वाल्मीकि, जय राउत, लक्की सेन और आकाश है। इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन पहले बदमाशों का विवाद कुछ लोगों से हो गया था, जिसके बाद उन्होंने कार में तोड़फोड़ कर 5 हजार रुपए की रंगदारी मांगी थी। बदमाशों ने इसी मकसद से धमकाने का वीडियो बनाया था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए सभी बदमाशों का आपराधिक रिकॉर्ड भी है।

पुलिस ने बताया कि बदमाशों की गुंडागर्दी निकालने के लिए गिरफ्तारी के बाद इलाके में उनका जुलूस निकाला गया। इस जुलूस का जो वीडियो सामने आया है, उसमें ये बदमाश लंगड़ाते हुए कान पकड़कर चलते दिख रहे हैं, साथ ही कह रहे हैं, 'आज के बाद वीडियो नहीं बनाएंगे और छुरी-तलवारें भी नहीं चलाएंगे'।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|