भोपाल में नया कांड, 17 साल की दलित लड़की बोली- जोया भाभी भाई शाहरुख से करवाती थी मेरा रेप

लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
Follow us on Google News
share

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हिंदू लड़कियों को जाल में फंसाकर उन्हें हवस का शिकार बनाने वाले 'फरहान गैंग' के खुलासे के बाद अब एक और ऐसा ही मामला सामने आया है।

रेप

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हिंदू लड़कियों को जाल में फंसाकर उन्हें हवस का शिकार बनाने वाले 'फरहान गैंग' के खुलासे के बाद अब एक और ऐसा ही मामला सामने आया है। 17 साल की एक दलित लड़की ने एक महिला समेत कुछ लोगों के खिलाफ शिकायत देकर आरोप लगाया है कि सभी ने मिलकर शाहरुख नाम के एक लड़के से बार-बार उसका रेप कराया। कोलार रोड थाने में पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं, एससी-एसटी ऐक्ट और पॉक्सो ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी उम्र 17 साल हैं। वो भोपल के समीप की रहने वाली है। गरीब परिवार की होने के कारण वह 8वीं कक्षा तक ही पढ़ाई कर पाई। उसके चार भाई बहन हैं। पीड़िता घर में सबसे छोटी हैं। उससे बड़े उसके तीन बड़े भाई हैं। पीड़िता के घर के पड़ोस में जावेद नाम का एक युवक कई सालों से रहता था। पड़ोसी के नाते उनकी बातचीत होती थी। वह उन्हें भैया कहती थी और भरोसा करती थी।

पीड़िता ने बताया कि इस साल वेलेंटाइन डे के एक दिन पहले जावेद उसे अपनी पहचान की एक महिला जोया से मिलवाने उसके घर ले गया। पीड़िता जोया के घर पहुंची जहां उसके पति फैजान भी थे। जोया और उसके पति ने पीड़िता से उसका नाम पता आदि पूछा और कुछ देर में वहां शाहरुख नाम का एक लड़का पहुंचा। जोया ने पीड़िता को बताया कि वह उसका भाई है और जहांगीराबाद मे रहता है। शाहरुख ने यहां पीड़िता से मोबाइल नंबर ले लिया।

कुछ दिनो तक बातचीत चलती रही। शाहरुख उस पर डोरे डालने लगा। पीडिता ने इस बात पर आपति जताई और यह बात जावेद को बताई। जावेद ने शाहरुख का पक्ष लेते हुए पीड़िता को दोस्ती कायम रखने को प्रेरित किया। शाहरुख पीड़िता पर मुलाकात का दबाव बनाने लगा। दिनांक 16 फरवरी 2025 को शाम करीब 4 बजे जावेद पीड़िता को जोया के घर ले गया। वहां शाहरुख पहले से मोजूद था। पीड़िता को वहां छोड़कर सभी लोग घर से बाहर चले गए। शाहरुख ने कहा कि वह उससे प्यार करता है और शादी करना चाहते हैं। इसके लिए पहले संबंध बनाना होगा। पीड़िता ने कहा कि उसके बार-बार मना करने के बाद भी शाहरुख ने उसके साथ रेप किया।

करीब एक घंटे बाद जब जोया, उसके पति फैजा और जावेद वापस आए तो पीड़िता ने उन्हें पूरी बात बताई। लेकिन उन्होंने कहा कि शाहरुख से शादी करने से उसका जीवन अच्छे से गुजरेगा। इसलिए वह यह बात किसी को ना बताए। इसके बाद शाहरुख उसे बदनाम करने की धमकी देकर बार-बार हवस का शिकार बनाने लगा। वह उसे जोया के घर बुलाता था। उसके जाते ही जोया और उसके पति घर से चले जाते थे और शाहरुख उसके साथ रेप करता था। 4-5 बार उसने उसके साथ गलत काम किया। तंग आकर पीड़िता ने अपने घरवालों को पूरी बात बताई। जिसके बाद वे थाने पहुंचे।

रिपोर्ट- हेमंत नागले

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़भोपाल में नया कांड, 17 साल की दलित बोली- जोया भाभी भाई शाहरुख से करवाती थी रेप