पोस्टमॉर्टम के वक्त सुंदर महिलाओं से होता है रेप! MP में कांग्रेस विधायक का सनसनीखेज दावा

लाइव हिन्दुस्तान, रीवा, मध्य प्रदेश
share

रीवा की सेमरिया सीट से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा का जो बयान सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, उसमें वो गर्भवती महिला और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत को लेकर संजय गांधी अस्पताल की व्यवस्थाओं और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करते नजर आ रहे हैं।

मध्य प्रदेश में रीवा जिले में स्थित संजय गांधी अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने बेहद गंभीर और सनसनीखेज आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अस्पताल की मोर्चरी में सुंदर महिलाओं के पोस्टमार्टम के वक्त अगर मृतक के परिजन मौजूद ना हों तो, तो वहां डेड बॉडी के साथ बलात्कार किया जाता है। उन्होंने बताया कि इससे बचने के लिए परिजन पैसे देकर वहां खड़े रहते हैं और अपने सामने पीएम करवाते हैं।

मिश्रा ने यह आरोप हाल ही में इसी अस्पताल में हुई गर्भवती महिला कल्पना मिश्रा और उनके गर्भस्थ बच्चे की मौत के मामले को लेकर जारी धरना-प्रदर्शन के बीच लगाया, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने इन आरोपों को निराधार बताया है।

MLA बोले- दो साल पहले मुझे पता चली थी ये बात

धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सेमरिया विधायक अभय मिश्रा ने यह बेहद सनसनीखेज आरोप लगाया और कहा कि 'आप लोगों को नहीं पता होगा, दो साल पहले हमारे पास एक सज्जन आए। उन्होंने कहा, बहू का पोस्टमार्टम कराना है, तो आप फोन कर दीजिए। जिसके बाद हमने डॉक्टर को फोन कर दिया और कहा कि करवा दीजिए। तब उन सज्जन ने बताया कि हमारी बहू देखने में बड़ी सुंदर थी। तो हमने कहा कि हो गया अब तो मर गई है। तो उन्होंने मुझसे कहा, नहीं आप उनको (डॉक्टर को) ये बोल दीजिए कि मैं पैसा देने को तैयार हूं, लेकिन पोस्टमार्टम मेरे सामने ही करें। तो मैंने उनसे इसकी वजह पूछी।'

'परिजन सामने ना हो तो वहां रेप किया जाता है'

आगे परिचित ने मुझसे कहा, 'आपको नहीं मालूम', तो मैंने कहा, 'हां मुझे नहीं मालूम'। तब उन्होंने बताया कि 'संजय गांधी अस्पताल में अगर कोई सुंदर महिला एक्सपायर करती (मर जाती) है और पोस्टमार्टम के दौरान यदि उसके घर परिवार के लोग खड़े नहीं रहते हैं, तो डेड बॉडी के साथ वहां रेप किया जाता है।' साथ ही उन्होंने बताया कि 'वहां खड़े रहने के लिए लोगों को पैसे देने पड़ते है।'

विधायक ने बगैर सबूत लगाए गंभीर आरोप

इस सनसनीखेज बयान के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था, और शवों की निगरानी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि उनके इस बयान में कितनी सच्चाई है, और उन्होंने किन सबूतों के आधार पर यह बयान दिया है, इस बारे में उन्होंने कुछ नहीं बताया। क्योंकि अभी तक संजय गांधी अस्पताल से इस तरह की कोई भी घटना सामने नहीं आई है, और न ही किसी भी मृतक के परिजनों ने इस तरह का आरोप लगाया है।

अस्पताल प्रशासन ने आरोपों को बताया गलत

उधर विधायक अभय मिश्रा के इस बेहद गंभीर आरोप के बाद अब अस्पताल प्रबंधन ने उनके इस पूरे बयान को निराधार बताया है। इस बारे में प्रतिक्रिया देते हुए अस्पताल के सीएमओ अलख प्रकाश ने कहा कि, 'माननीय विधायक जी द्वारा जो भी वक्तव्य जनता के सामने दिया गया है, वह एकदम निराधार है और इसमें कोई सत्यता नहीं है।'

विधायक को दी सोचकर बोलने की सलाह

आगे उन्होंने MLA को संभलकर बोलने की सलाह देते हुए कहा, 'माननीय विधायक जी, जो कि जनता के प्रतिनिधि हैं, उनको ऐसा वक्तव्य देने से पहले सोचना चाहिए, कि आप क्या आरोप लगा रहे हैं। यदि उनके पास इसका कोई स्पष्ट प्रमाण है, तो सबके सामने प्रस्तुत कर सकते हैं, वर्ना ये सारी चीजें निराधार हैं।

रिपोर्ट- सादाब सिद्दीकी, रीवा

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़पोस्टमॉर्टम के वक्त सुंदर महिलाओं से होता है रेप! MP के विधायक का सनसनीखेज दावा