खेती-किसानी के लिए खुला खजाना, मोहन सरकार खर्च करेगी 27,746 करोड़; पहली कृषि कैबिनेट में फैसला
बैठक में किसानों को कई सौगात देने पर मुहर लगी। मोहन यादव की पहली कृषि कैबिनेट में किसानों के लिए 27,746 करोड़ रुपये की राशि का प्रस्ताव रखा है। पशुपालन एवं डेयरी विभाग को सबसे बड़ी सौगात दी गई है।

जनजातीय बहुल बड़वानी जिले में सोमवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कृषि कैबिनेट की बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी। मध्यप्रदेश के इतिहास में पहली बार किसी जनजातीय इलाके में हुई इस बैठक में किसानों को कई सौगात देने पर मुहर लगी है। मोहन यादव की पहली कृषि कैबिनेट में किसानों के लिए 27,746 करोड़ रुपये की राशि का प्रस्ताव रखा गया है।
इस 'महा पैकेज' का इस्तेमाल किसानों से जुड़े छह विभागों की 16 अलग-अलग योजनाओं में होगा। सीएम ने बताया कि ‘कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य कल्याण, सहकारिता एवं नर्मदा घाटी विकास सहित 6 विभागों की 16 योजनाओं के प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन प्रस्तावों के माध्यम से कृषकों के समग्र कल्याण के लिए राज्य सरकार लगभग 27,746 रुपये करोड़ व्यय करेगी।’
कौन से हैं ये 6 विभाग और कितनी राशि का प्रस्ताव?
पशुपालन एवं डेयरी विभाग को सबसे बड़ी सौगात दी गई है। विभाग को 9,508 करोड़ की राशि का प्रस्ताव, सहकारिता विभाग को 8,186 करोड़ रुपये की राशि का प्रस्ताव रखा गया है। वहीं उद्यानिकी एवं फूड प्रोसेसिंग विभाग को 4,263 करोड़ मिले हैं, जो इस क्षेत्र में आधुनिकरण को बढ़ावा देंगे। वहीं कृषि कल्याण विभाग के लिए 3,502 करोड़ रुपये, सिंचाई और जल प्रबंधन से जुड़ी परियोजनाओं के लिए नर्मदा घाटी विकास विभाग को 2,067 करोड़ रुपये जबकि मछुआ कल्याण 218 करोड़ की राशि का प्रस्ताव रखा है।
बड़वानी के लिए भी कई एलान
सीएम ने कहा कि बड़वानी जिले में फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री की अपार संभावनाएं हैं ऐसे में कोल्ड स्टोरेज, ग्रेडिंग और पैकिंग के लिए क्लस्टर विकसित किए जाएंगे। बड़वानी में सभी प्रकार की फसलों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नई सब्जी मंडी स्थापित की जाएगी। यह मंडी किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करेगी साथ ही प्रोसेसिंग एवं मूल्य संवर्धन की आधुनिक व्यवस्थाओं के माध्यम से अतिरिक्त आय के अवसर उपलब्ध कराएगी। बड़वानी की खेतिया कृषि उपज मंडी को 10 करोड़ रुपये की लागत से आदर्श मंडी के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे कपास और मक्का उत्पादक किसानों को बेहतर मार्केटिंग सुविधाएं और उचित दाम हासिल होंगे। साथ ही प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए बड़वानी जिले के 25 किसानों को ‘मास्टर ट्रेनर’ के रूप में तैयार कर प्रदेश से बाहर एडवांस ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा।
सरसों पर भी भावांतर योजना का लाभ जल्द
मध्यप्रदेश सरकार ने पहली बार उड़द पर 600 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने किए जाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इस पहल के परिणामस्वरूप लगभग 4.15 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में उड़द की बोवनी संभावित है। उन्होंने जानकारी दी कि अब सरसों पर भी भावांतर योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा जिसके लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है।
लेखक के बारे में
Mohitमोहित: डिप्टी कंटेट प्रोड्यूसर (स्टेट टीम)
संक्षिप्त विवरण:
मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।
विस्तृत बायो:
मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।
अनुभव:
मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।
पत्रकारिता का उद्देश्य:
एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।
विशेषज्ञता
राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



