Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़Baba Bageshwar is leading a Hindu unity march; what did he say to Alpha, Beta, and Gen-Z?
बाबा बागेश्वर निकाल रहे हिंदू एकता पदयात्रा; अल्फा, बीटा और जेन-Z के लिए कही ये बात

बाबा बागेश्वर निकाल रहे हिंदू एकता पदयात्रा; अल्फा, बीटा और जेन-Z के लिए कही ये बात

संक्षेप:

उन्होंने बताया- हम अपने जीवन काल की दूसरी पदयात्रा शुरू कर रहे हैं। 150 करोड़ भारतीयों की 150 किलोमीटर की हिंदू एकता पदयात्रा। उन्होंने देश की नई पीढ़ी के लिए भी मेसेज दिया।

Thu, 6 Nov 2025 07:06 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, छतरपुर
share Share
Follow Us on

बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि हम सनातन एकता यात्रा 2.0 निकाल रहे हैं। बागेश्वर बाबा ने बताया, इस बार सनातन हिंदू एकता पदयात्रा 7 नवंबर से 16 नवंबर तक निकाली जाएगी। उन्होंने देश के अल्फा, बीटा और जेन जी के लिए भी एक बात कही।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मीडिया से बातचीत के दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- कल 7 तारीख से 16 नवंबर तक भारत की सबसे बड़ी 2.0 पदयात्रा प्रारंभ कर रहे हैं। उन्होंने बताया- हम अपने जीवन काल की दूसरी पदयात्रा शुरू कर रहे हैं। 150 करोड़ भारतीयों की 150 किलोमीटर की हिंदू एकता पदयात्रा। उन्होंने देश की नई पीढ़ी के लिए भी मेसेज दिया।

ये पदयात्रा सनातन धर्म की वैचारिक यात्रा है। इस देश को काष्टवाद ने खोखला किया है, हम इस देश में राष्ट्रवाद चाहते हैं। हम तलवारों की लड़ाई पर भरोसा नहीं करते हैं। हम विचारों की लड़ाई पर भरोसा करते हैं। इस देश में सनातनी परंपरा को मानने वाले जितने लोग हैं, हम उन लोगों की लड़ाई को लेकर गांव-गांव, गली-गली, नुक्कड़-नुक्कड़ जाएंगे।

नई पीढ़ी के नाम संदेश देते हुए कहा- ऐसा करके हम हिंदुओं को एक करेंगे, ताकि आने वाले समय में भारत की जो जेनरेशन है- अल्फा, बीटा या अभी जेन-जेड, वो काष्टवाद के चक्कर में न पड़कर राष्ट्रवाद के चक्कर में पड़े और भारत हमारा विश्व गुरु बने।

धीरेंद्र शास्त्री, जिन्हें बाबा बागेश्वर के नाम से जाना जाता है, मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम सरकार के प्रमुख हैं। वे खुद को हनुमान भक्त और कथावाचक बताते हैं। शास्त्री अपने दरबारों और कथाओं में चमत्कारिक दावों, हिंदू एकता के संदेशों और धार्मिक-सामाजिक मुद्दों पर बेबाक बयानों के कारण चर्चा में रहते हैं।