Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़Australian women cricketers molestation Indore accused Aqeel Khan said wanted a selfie
‘मैं तो बस सेल्फी लेना चाहता था’: ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़ का आरोपी अकील खान बोला

‘मैं तो बस सेल्फी लेना चाहता था’: ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़ का आरोपी अकील खान बोला

संक्षेप:

मध्य प्रदेश के इंदौर में ऑस्ट्रेलिया की दो महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़ के आरोपी अकील खान ने शुरू में पुलिस को बताया कि वह उनके साथ सेल्फी लेना चाहता था। हालांकि, बाद में उसने खिलाड़ियों का पीछा करने और उनके साथ छेड़छाड़ की बात कबूल कर ली।

Oct 27, 2025 10:28 am ISTPraveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share Share
Follow Us on

मध्य प्रदेश के इंदौर में ऑस्ट्रेलिया की दो महिला क्रिकेटरों से कथित छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार अकील खान ने शुरू में पुलिस को बताया कि वह उनके साथ सेल्फी लेना चाहता था। हालांकि, बाद में उसने कबूल किया कि घर लौटते समय खिलाड़ियों को देखने के बाद उसने उनका पीछा किया और उनके साथ छेड़छाड़ की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को जांच में पता चला कि घटना वाले दिन सुबह 30 साल का अकील दिहाड़ी मजदूरी करने वाले अपने पिता को छोड़ने के लिए सत्य साई स्क्वायर गया था। घर लौटते वक्त उसने देखा कि खिलाड़ी रोबोट स्क्वायर से खजराना की ओर जा रही हैं। वह पहले उनके पास से गुजरा, फिर यू-टर्न लेकर दोबारा उनके पास आया और महिला क्रिकेटरों के साथ छेड़छाड़ करने के बाद बिना नंबर प्लेट वाली बाइक पर वहां से भाग गया। पुलिस ने बताया कि यह बाइक हाल ही में उसकी बहन ने खरीदी थी।

मामला प्रकाश में आने पर एमआईजी पुलिस ने आरोपी अकील को टेक्निकल सर्विलांस और इंटेलिजेंस इनपुट की मदद से ट्रैक कर गिरफ्तार कर लिया। रविवार को अकील को फिर से कोर्ट में पेश किया गया और उसे 15 दिनों के लिए ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया।

एडिशनल डीसीपी राजेश डंडोतिया ने बताया, “आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया और पूछताछ के लिए एक दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया। शुरू में उसने कहा कि वह सिर्फ एक सेल्फी लेना चाहता था, लेकिन बाद में उसने खिलाड़ियों का पीछा करने और उनके साथ छेड़छाड़ करने की बात भी स्वीकार कर ली।”

खिलाड़ियों को भी सावधान रहना चाहिए : मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

मध्य प्रदेश के के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भारत दौरे पर आए विदेशी खिलाड़ियों से अपने आने-जाने के बारे में स्थानीय अधिकारियों को जानकारी देने की अपील की। विजयवर्गीय ने रविवार को कहा कि क्रिकेट खिलाड़ी बहुत पॉपुलर हैं। जब वे घूमने बाहर जाएं तो उन्हें भी सावधान रहना चाहिए। खिलाड़ियों को यह ध्यान रखना चाहिए कि जब वे अपनी जगह से बाहर निकलें, तो उनकी सुरक्षा और लोकल एडमिनिस्ट्रेशन को सूचित किया जाना चाहिए क्योंकि भारत में क्रिकेटरों के लिए बहुत ज्यादा क्रेज है।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|