भोजशाला में अचानक कब और कैसे 'प्रकट' हो गई वाग्देवी सरस्वती की मूर्ति!

लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
Follow us on Google News
share

भोजशाला परिसर में वाग्देवी सरस्वती की मूर्ति अचानक पाए जाने के बाद जहां एक तरफ भक्तों में खुशी दिखी तो एएसआई की बेचैनी सुरक्षा को लेकर बढ़ गई। सवाल यह उठ रहा है कि पुलिस और एएसआई के अधिकारियों को कुछ पता कैसे नहीं चला।

Bhojshala complex

भोजशाला पर हाई कोर्ट के फैसले के बाद मध्य प्रदेश के धार में गतिविधियां तेज हो गईं हैं। वाग्देवी सरस्वती का मंदिर करार दिए जाने के बाद से भोजशाला में हिंदू श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस बीच रविवार को उस वक्त हलचल तेज हो गई जब अचानक मंदिर में अष्टधातु की प्रतिमा 'प्रकट' हो गई। वाग्देवी की मूर्ति देखकर जहां श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ गई तो इमारत आर्किलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) के अधिकारियों की चिंता बढ़ गई। कड़ी सुरक्षा के बीच किसने और कैसे मूर्ति को स्थापित किया, यह सवाल खड़ा हो गया। कई घंटों बाद शाम को अधिकारियों ने मूर्ति को हटा दिया।

भोजशाला में ना सिर्फ वाग्देवी की मूर्ति स्थापित की गई थी, बल्कि यहां अक्षत-फूल आदि होने से पता चला कि पूजा-पाठ और अनुष्ठान भी किया गया है। भोजशाला पर आए हाई कोर्ट के फैसले में सदियों तक विवादित रहे स्थल को मंदिर बताया गया है। अदालत ने माना कि मौजूदा ढांचे के स्थान पर पहले वाग्देवी सरस्वती का मंदिर था। खुदाई में एसआई को ऐसे कई वैज्ञानिक साक्ष्य मिले थे। हालांकि, इसे अभी एसआई के संरक्षण में ही रखा गया है और सरकार को इसके प्रबंधन पर फैसला लेने को कहा गया है। भोजशाला परिसर में बाहरी सुरक्षा पुलिस के हवाले है, जबकि परिसर के अंदर देखभाल की जिम्मेदारी एएसआई की है।

किसने रखी मूर्ति, क्यों किसी को पता नहीं चला

भोजशाला परिसर में मूर्ति रखे जाने के बाद कई गंभीर सवाल सुरक्षा को लेकर खड़े हो गए हैं। अधिकारियों को अभी तक यह नहीं पता चल सका है कि मूर्ति को किसने और कब रखा। किसी व्यक्ति या संगठन ने मूर्ति स्थापित करने का दावा नहीं किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज देखकर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर कब और कैसे मूर्ति को यहां लाया गया और क्यों किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी।

HC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती

सुप्रीम कोर्ट में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए एक नई याचिका दायर की गई है। हिंदू समुदाय भोजशाला को देवी सरस्वती का मंदिर मानता है, जबकि मुस्लिम समुदाय 11वीं शताब्दी के इस स्मारक को कमाल मौला मस्जिद कहता है। मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित विवादित परिसर एएसआई द्वारा संरक्षित है। जेब्रान अंसारी नामक एक व्यक्ति ने उच्च न्यायालय के 15 मई के आदेश को चुनौती दी है। इससे पहले, मस्जिद के कार्यवाहक काजी मोइनुद्दीन ने उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी थी। हिंदू पक्ष ने पहले ही उच्चतम न्यायालय में एक कैविएट दायर कर कहा है कि भोजशाला परिसर विवाद मामले में उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ किसी भी अपील पर बिना उसका पक्ष सुने कोई आदेश पारित न किया जाए। हाई कोर्ट ने एएसआई के सात अप्रैल, 2003 के उस आदेश को भी रद्द कर दिया है, जिसमें मुसलमानों को भोजशाला परिसर के अंदर हर शुक्रवार को नमाज अदा करने की अनुमति दी गई थी।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।