Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़Appeal to celebrate 'Sanatani Diwali' in Bhopal, shop from Hindu merchants
हिन्दुओं का अपमान, काफिर कहने वालों से न खरीदें सामान; भोपाल में सनातनी दीवाली मनाने की अपील

हिन्दुओं का अपमान, काफिर कहने वालों से न खरीदें सामान; भोपाल में सनातनी दीवाली मनाने की अपील

संक्षेप:

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में इस बार सनातनी दिवाली मनाने की अपील की गई है। बुधवार को हिंदू उत्सव समिति के पदाधिकारी और संत शहर के न्यू मार्केट पहुंचे, जहां उन्होंने पोस्टर लेकर लोगों से हिंदू व्यापारियों से ही खरीदारी करने की अपील की।

Wed, 15 Oct 2025 01:57 PMRatan Gupta वार्ता, भोपाल
share Share
Follow Us on

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में इस बार "सनातनी दिवाली" मनाने की अपील की गई है। बुधवार को हिंदू उत्सव समिति के पदाधिकारी और संत शहर के न्यू मार्केट पहुंचे, जहां उन्होंने पोस्टर लेकर लोगों से हिंदू व्यापारियों से ही खरीदारी करने की अपील की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारी और कई संत न्यू मार्केट के विभिन्न हिस्सों में घूमे। उन्होंने दुकानदारों और ग्राहकों से कहा कि वे ऐसे लोगों से खरीदारी न करें जो हिंदू धर्म का अपमान करते हैं या हिंदुओं को काफ़िर कहते हैं। उन्होंने कहा कि "हमारा व्यवहार और त्योहार, दोनों सनातनियों से ही जुड़ें, यही सनातन धर्म की भावना है।"

समिति द्वारा 'संस्कृति बचाओ मंच' के सहयोग से यह मुहिम शुरू की गई है। तिवारी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों में धार्मिक जागरूकता बढ़ाना और समाज में आत्मगौरव की भावना को मजबूत करना है।

उन्होंने कहा कि यह केवल एक बाजार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आने वाले दिनों में समिति के पदाधिकारी भोपाल के सभी प्रमुख बाजारों में जाकर लोगों से सनातनी ढंग से दिवाली मनाने की अपील करेंगे। न्यू मार्केट में संतों और समिति पदाधिकारियों ने पोस्टर लेकर ग्राहकों से संवाद किया और दुकानों पर जाकर सनातनी आस्था का संदेश दिया।