नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं दिया तो बदले समीकरण! दतिया में जीत का मार्जिन भी बताने लगी कांग्रेस
Narottam Mishra: दतिया उपचुनाव में दिग्गज भाजपाई नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से कांग्रेस अति उत्साहित है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी तो जीत के मार्जिन की भी भविष्यवाणी कर दी है।

मध्य प्रदेश में दतिया उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी आज नामांकन करेंगे। भाजपा ने राज्य के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर इस सीट पर आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारा है। इससे मिश्रा के समर्थकों में गुस्सा है। खुद वो भी टिकट कटने से नाराज चल रहे थे। हालांकि बताया जा रहा है कि मैराथन बैठक के बाद नरोत्तम मिश्रा शांत हैं और पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार-प्रसार करने की बात कह रहे हैं। इस बीच कांग्रेस अति उत्साहित है। कहा कि दतिया में अब समीकरण बदल गए हैं। हालात उनके पक्ष में हैं। जीत का मार्जिन कितना होगा? इसकी भविष्यवाणी भी कर डाली।
दतिया उपचुनाव पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एएनआई से बातचीत में कहा, “यह मध्य प्रदेश की राजनीति में बदलाव की शुरुआत है। जिस तरीके से भाजपा का भ्रष्टाचार उनका गुण बन गया है... मैं मानता हूं कि जनता इसको भुगत रही है। (नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से) जिस तरह से दतिया के लोगों को यहां की राजनीति बदलने का अवसर मिला है। जनता इसको भुनाएगी और भाजपा को कम से कम 25,000 वोटों के बड़े अंतर से हराएगी। भाजपा के दावे अपनी जगह हैं... लेकिन मैंने जो मार्जिन अंक बताए हैं...उसे याद रखिएगा।”
कांग्रेस उम्मीदवार ने कहा- अब हमारे पक्ष में हैं हालात
नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने को लेकर दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने कहा, "मुझे उम्मीदवार बनाने के लिए मैं पार्टी और उसके सभी नेताओं का आभारी हूं... नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने के बाद दतिया में समीकरण बदल गए हैं। हालात हमारे पक्ष में हो गए हैं। भाजपा के अंदर नाराजगी चरम पर है। सड़कों पर दिख रही यह नाराजगी इतनी गहरी हो गई है कि घाव अब भरे नहीं जा सकते।
भाजपा के कई लोग उन्हें हराने में लगेः दावा
घनश्याम सिंह ने आगे कहा कि उनके अपने ही कई लोग भाजपा को हराने के लिए काम करेंगे। लोगों को समझ आ गया है कि कुछ पार्टियां जैसे आजाद समाज सिर्फ़ वोट बांटने के लिए मैदान में उतरी हैं और उन्हें भाजपा का समर्थन हासिल है। असल में वे भाजपा की 'बी-टीम' हैं... यहां तक कि उनके अपने वोट बैंक भी उनका साथ नहीं देंगे... कोई बड़ा खतरा नहीं है। यह त्रिकोणीय नहीं सीधा मुकाबला होगा।
नाराजगी के बीच आशुतोष तिवारी का आज नामांकन
दतिया उपचुनाव में टिकट से वंचित किए गए राज्य के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का आक्रोश खत्म कर उन्हें साधने की कोशिशें की जा रही हैं। रविवार को मैराथन बैठकें हुईं। पार्टी नेताओं ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने और भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी की जीत सुनिश्चित करने के लिए मैदान में डंट जाने का आह्वान किया है। तिवारी आज कलेक्टर कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव, मध्यप्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और नरोत्तम मिश्रा सहित कई वरिष्ठ नेता वहां मौजूद रहेंगे।
लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन


