Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़after mp cough syrup tragedy now worm found in medicine bottle in gwalior
MP के 'जहर वाले कफ सिरप' के बाद अब दवा में मिले कीड़े, अस्पताल पर तुरंत हुआ ऐक्शन; 306 बॉटल जब्त

MP के 'जहर वाले कफ सिरप' के बाद अब दवा में मिले कीड़े, अस्पताल पर तुरंत हुआ ऐक्शन; 306 बॉटल जब्त

संक्षेप: मध्य प्रदेश में जहरीले सिरप से बच्चों की मौत का सिलसिला अभी थमा नहीं था कि अस्पतालों की एक और बड़ी लापरवाही सामने आ गई। ग्वालियर के एक अस्पताल में महिला के बच्चे को दी गई एंटीबायोटिक दवा की बोतल में कीड़े मिलने की शिकायत के बाद पूरा स्टॉक सील कर दिया गया।

Thu, 16 Oct 2025 02:43 PMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, ग्वालियर
share Share
Follow Us on

मध्य प्रदेश में जहरीले सिरप से बच्चों की मौत का सिलसिला अभी थमा नहीं था कि अस्पतालों की एक और बड़ी लापरवाही सामने आ गई। ग्वालियर के एक अस्पताल में महिला ने बच्चे को दी गई एंटीबायोटिक दवा की बोतल में कीड़े मिलने की शिकायत की है। महिला की शिकायत के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया और उस दवा के पूरे स्टॉक को ही सील कर दिया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बता दें कि जिस दवा के बॉटल में कीड़े होने की शिकायत की गई है, उसका नाम एजिथ्रोमाइसिन है, जो एक एंटीबायोटिक दवा है। इसको आमतौर पर बच्चों को अलग-अलग इन्फेक्शन के लिए दिया जाता है। ग्वालियर के अस्तपाल में जिस दवा में कीड़े मिलने की शिकायत की गई है, वो जेनेरिक दवा थी और उसे मध्य प्रदेश की ही एक कंपनी ने बनाया था।

इस मामले पर बात करते हुए ड्रग इंस्पेक्टर अनुभूति शर्मा ने कहा कि मोरार के सरकारी अस्पताल में एक महिला ने एजिथ्रोमाइसिन ओरल सस्पेंशन की एक बोतल में कीड़े मिलने की शिकायत मिली है। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला शिकायत के दौरान जो बोतल लेकर आई थी, वो खुली हुई थी, इसके बावजूद तुरंत जांच का आदेश दिया गया और सभी बोतलों को जब्त कर सैंपर लैब टेस्ट के लिए भेज दिया गया। शर्मा ने बताया कि मोरार के सरकारी अस्पताल में कुल 306 एजिथ्रोमाइसिन की बोतलें रखी हुईं, सभी को जब्त कर लिया गया है।

ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद जब दवा की जांच की गई तो किसी तरह के कीड़े नहीं मिले हैं। हालांकि, शिकायत के बाद टेस्टिंग जरूरी है, इसलिए सैंपल को लैब टेस्ट के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि एक सैंपल भोपाल की लैब में टेस्ट के लिए भेजा गया है, और दूसरे सैंपल को जांच के लिए कोलकाता की लैब में भी भेजा जाएगा।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam
युवा पत्रकार आजम ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की। 8 राज्यों की पॉलिटिकल, क्राइम और वायरल खबरें कवर करते हैं। इनकी मीडिया की पढ़ाई भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हुई है। इंटरव्यू, पॉडकास्ट और कहानियां कहने का शौक है। हिंदी, अंग्रेजी साहित्य के साथ उर्दू साहित्य में भी रुचि है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|