MP में 'जय जोहार' का नारा लगाने पर छात्र के साथ बदसलूकी, पुलिसकर्मी ने की गाली-गलौज; VIDEO

भाषा, भोपाल, मध्य प्रदेश
share

सिंघार ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से कहा कि पुलिस की वर्दी का इस्तेमाल नागरिकों को अपमानित करने के बजाय उनके अधिकारों की रक्षा के लिए होना चाहिए।

MP में 'जय जोहार' का नारा लगाने पर छात्र के साथ बदसलूकी, पुलिसकर्मी ने की गाली-गलौज; VIDEO
पीसीसी प्रमुख जीतू पटवारी ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव से सवाल पूछा।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक विरोध-प्रदर्शन के दौरान आदिवासी छात्रों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज करने के मामले में एक थाना प्रभारी पर गाज गिरी है और उन्हें निलंबित कर दिया गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए बुधवार को एक अधिकारी ने बताया कि भोपाल के पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने इस मामले में विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसमें आरोपी थाना प्रभारी, प्रदर्शनकारी आदिवासी छात्रों के नारे लगाने पर अभद्रता के साथ आपत्ति जताते और उनके साथ गाली गलौज करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस और अन्य आदिवासी संगठनों ने थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। जिसके बाद भोपाल के मिसरोद थाना प्रभारी रतन सिंह को निलंबित कर दिया गया।

गोंगपा के प्रदर्शन के दौरान हुई घटना

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना मंगलवार को उस वक्त सामने आई, जब गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की युवा शाखा की ओर से आदिवासी छात्रों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था। इसी दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों को जब गाड़ी में बैठाकर ले जाया जा रहा था, तभी एक प्रदर्शनकारी छात्र ने 'जय जोहार' का नारा लगा दिया।

छात्र के ‘जय जोहार’ बोलते ही भड़के पुलिसकर्मी

छात्र के नारा लगाते हुए पास खड़े पुलिसकर्मी नाराज हो गए और उन्होंने गंदी-गंदी गालियां देते हुए उस छात्र को चुप करा दिया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी इस घटना का वीडियो शेयर किया और मुख्यमंत्री मोहन यादव से पूछा, 'मुख्यमंत्री जी, भोपाल पुलिस ‘जोहार’ कहने पर गाली-गलौज कर रही है, जबकि यह आदिवासी संस्कृति, सम्मान, स्वाभिमान का प्रतीक है। भाजपा सरकार को, आदिवासियों से इतनी नफरत क्यों?'

सिंघार ने भी घटना को बताया गंभीर और निंदनीय

उधर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी घटना को गंभीर और निंदनीय बताते हुए कहा कि 'जोहार' आदिवासी संस्कृति, पहचान, स्वाभिमान और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह अभिवादन प्रेम, आदर और भाईचारे का संदेश देता है तथा आदिवासी संस्कृति और अस्मिता का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सिंघार ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से कहा कि पुलिस की वर्दी का इस्तेमाल नागरिकों को अपमानित करने के बजाय उनके अधिकारों की रक्षा के लिए होना चाहिए। अपनी पोस्ट के जरिए उन्होंने मांग की थी कि यदि पुलिसकर्मी ने अपने पद का दुरुपयोग किया है, तो उसकी जवाबदेही तय की जाए और उसके खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़MP में'जय जोहार' बोलने पर छात्र के साथ बदसलूकी, पुलिसकर्मी ने की गाली-गलौज;VIDEO