Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़after archana tiwari one more girl missing in madhya pradesh
अर्चना तिवारी के बाद अब MP में 22 साल की श्रद्धा तिवारी 2 दिन से लापता

अर्चना तिवारी के बाद अब MP में 22 साल की श्रद्धा तिवारी 2 दिन से लापता

संक्षेप: मध्य प्रदेश में लापता होकर अर्चना तिवारी ने 13 दिनों तक पुलिस के पसीने छुड़ाए तो अब एक और ऐसा ही मामला सामने आया है। इंदौर में 22 साल की एक लड़की 2 दिन से लापता है। घर में डांट पड़ने के बाद आयुषी तिवारी उर्फ श्रद्धा तिवारी नाम की लड़की घर से गायब हो गई।

Tue, 26 Aug 2025 03:53 PMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मध्य प्रदेश में लापता होकर अर्चना तिवारी ने 13 दिनों तक पुलिस के पसीने छुड़ाए तो अब एक और ऐसा ही मामला सामने आया है। इंदौर में 22 साल की एक लड़की 2 दिन से लापता है। घर में डांट पड़ने के बाद आयुषी तिवारी उर्फ श्रद्धा तिवारी नाम की लड़की घर से गायब हो गई। परिवार की शिकायत के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

मामला इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र का है। यहां एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार गुमशुदा युवती गुजराती कॉलेज में फाइनल ईयर की स्टूडेंट थी। लड़की के पिता का कहना है कि शनिवार को बेटी मां के साथ घर पर थी। दोपहर में खाना खाने के बाद मां सो गई और बेटी पढ़ रही थी। कुछ देर बाद मां उठी तो बेटी गायब थी। काफी तलाश के बाद भी वह नहीं मिली तो पुलिस को सूचना दी गई।

परिजनों की सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट कर ली है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि घर पर किसी बात को लेकर परिजनों ने युवती को डांटा था, जिसके बाद वह नाराज होकर घर से चली गई। वह दो सीसीटीवी फुटेज में पैदल ही अकेले सड़क पर जाते हुए दिखी है।

एडिशनल कमिश्नर अमित सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से देख रही है और युवती की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के इलाकों और रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि उसकी लोकेशन का पता लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि तकनीकी साधनों और पुलिस टीमों की मदद से युवती को जल्द बरामद कर लिया जाएगा।

परिजनों का कहना है कि वह पढ़ाई में व्यस्त रहती थी और घर पर किसी बात को लेकर हल्की नोकझोंक हुई थी। प्रथम दृष्टया यही माना जा रहा है कि वह नाराज होकर घर से गई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि युवती के बरामद होने के बाद ही असली कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल पाएगा। एडिशनल कमिश्नर ने यह भी कहा कि ऐसे मामलों में परिवार और समाज की जिम्मेदारी होती है कि बच्चों से संवाद बनाए रखें और उनके मानसिक तनाव को समझने का प्रयास करें। वर्तमान में पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है और उम्मीद है कि युवती को जल्द ही सुरक्षित ढूंढ लिया जाएगा।

रिपोर्ट- रिपोर्ट

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha
डिजिटल और प्रिंट मीडिया में डेढ़ दशक का अनुभव। भारतीय राजनीति के साथ एशियाई और वैश्विक मामलों की समझ। अर्थशास्त्र और खेल में भी रुचि। जम्मू-कश्मीर, लखनऊ और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले आज समाज, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, न्यूज ट्रैक, नवभारत टाइम्स में सेवा दे चुके हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन डिप्लोमा से पहले कंप्यूटर साइंस में ग्रैजुएशन किया है। जन्म बिहार में हुआ और पले-बढ़े मेरठ में। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|