
बागेश्वर धाम आए श्रद्धालुओं संग हादसा; ढाबे की दीवार गिरने से 1 महिला की मौत, एक दर्जन लोग घायल
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में आज सुबह भारी बारिश के चलते गढ़ा गांव में बागेश्वर धाम के पास स्थित एक ढाबे की दीवार गिर गई। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में आज सुबह भारी बारिश के चलते गढ़ा गांव में बागेश्वर धाम के पास स्थित एक ढाबे की दीवार गिर गई। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बता दें कि, बागेश्वर धाम में बीते 6 दिन में बारिश के चलते हुआ यह दूसरा हादसा है। इससे पहले 3 जुलाई को भी बागेश्वर धाम परिसर में भारी बारिश के कारण पंडाल गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए थे।
छतरपुर जिले की बागेश्वर धाम में एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में करीब एक दर्जन श्रद्धालु घायल हुए हैं, जबकि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बागेश्वर धाम में आए हुए कुछ श्रद्धालु एक ढाबे में बने हॉल में सो रहे थे तभी मंगलवार सुबह 4:00 बजे अचानक तेज बारिश होने के कारण उस ढाबे की दीवार गिर गई। इसके चलते अंदर सो रहे 12 से 15 लोग मलबे में दब गए। उनमें में से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

सोने के लिए ढाबे में बने बड़े हॉल में लिया था बिस्तर : गुलाब
इस घटना में घायल हुए एक श्रद्धालु गुलाब ने बताया कि वह कोलकाता का रहने वाला है और बागेश्वर धाम में अपनी अर्जी लगाने के लिए आया हुआ था। सोमवार की रात उसने एक ढाबे में बने बड़े से हॉल में 100 रुपये देकर सोने के लिए एक बिस्तर लिया था। मंगलवार की सुबह 4:00 बजे अचानक से तेज बारिश हुई और इस ढाबे की दीवार भरभराकर गिर गई। जिससे हॉल में सो रहे सभी श्रद्धालु दब गए। आसपास के लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंसों के माध्यम से सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
छतरपुर के सीएमएचओ आरपी गुप्ता ने बताया, “गढ़ा गांव में बागेश्वर धाम के पास आज सुबह भारी बारिश के कारण एक ढाबे की दीवार ढह जाने से कुछ श्रद्धालु घायल हुए हैं, उन्हें अस्पताल लाया गया है। इनका चल रहा है। 10 लोग घायल हैं, एक व्यक्ति की मौत हुई है। 1-2 लोगों को ज्यादा चोट आई है।”
रिपोर्ट : जयप्रकाश





