Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़A retired teacher was duped of Rs 29 lakh in a digital arrest in Bhind
अर्थी के पीछे चल रहे थे रिटायर्ड टीचर, तभी आया एक फोन, रामायण की कसम…; 3 दिन में 29 लाख की ठगी

अर्थी के पीछे चल रहे थे रिटायर्ड टीचर, तभी आया एक फोन, रामायण की कसम…; 3 दिन में 29 लाख की ठगी

संक्षेप:

टीचर ने फोन उठाया तो साइबर ठगों ने अपना ठगी का खेल शुरू किया... एक ही लाइन में करोड़ों का लेन-देन, पुलिस केस और जेल जाने की नौबत का डर टीचर के दिमाग में भर दिया। टीचर ठगों के लपेटे में आ गए और 29.5 लाख रुपये गंवा बैठे, जानिए कैसे?

Jan 12, 2026 08:36 pm ISTRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, भिंड
share Share
Follow Us on

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक शव यात्रा जा रही थी। अर्थी के पीछे-पीछे रिटायर्ड टीचर भी चल रहे थे कि तभी फोन की घंटी बजी। टीचर ने फोन उठाया तो साइबर ठगों ने अपना ठगी का खेल शुरू किया... एक ही लाइन में करोड़ों का लेन-देन, पुलिस केस और जेल जाने की नौबत का डर टीचर के दिमाग में भर दिया। टीचर ठगों के लपेटे में आ गए और 29.5 लाख रुपये गंवा बैठे, जानिए कैसे?

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अर्थी के पीछे चल रहे थे, तभी आया फोन

मीरा कॉलोनी निवासी रिटायर्ड शिक्षक प्रेम सिंह कुशवाह अर्थी के पीछे-पीछे जा रहे थे। तभी ठगों का फोन आया, जिसमें उन्होंने खुदको साइबर क्राइम/कानून प्रवर्तन एजेंसी का अधिकारी बताया। फिर फर्जी मनी लॉन्ड्रिंग लेन-देन में उनका नाम होने का खौफ टीचर के दिमाग में घुसा दिया। कहा- आप गंभीर आरोप में फंसे हैं। संजय राउत जो कि इस केस का मास्टर माइंड है, उसने आपका नाम बताया था। इस केस में 47 लोगों की लिस्ट है, जिसमें अंतिम नाम आपका है।

तत्काल घर पहुंचो और ऑनलाइन बात करो

रिटायर्ड टीचर ने कहा- मैं कुछ भी समझ नहीं पाया हूं। इस पर ठगों ने कहा-आपको गिरफ्तारी देनी होगी। टीचर बोले- मैंने कुछ नहीं किया है। ठग बोला- आपका खाता मुंबई के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के केनरा बैंक में है। टीचर- मैं कभी मुंबई नहीं गया हूं। इस समय मैं अर्थी के पीछे-पीछे श्मशान की ओर जा रहा था। तभी ठग बोला बहुत शोरगुल हो रहा है। आप तत्काल घर पहुंचें और ऑनलाइन मुझसे बातचीत करें।

रामायण की कसम खिलाकर बोले…

करीब तीन घंटे की बातचीत के बाद मैंने खाना खाने के लिए बोला तो उसने एक घंटे का समय दिया। खाना खाने से पहले उसने मुझसे पूछा कि किस देवी देवता को मानते हो। मैंने कहा- मैं सभी को मानता हूं। इस पर उसने कहा कि रामचरित मानस उठाओ। उस पर हाथ रखो कि किसी को कुछ नहीं बताओगे, नहीं तो केस खराब हो जाएगा और तुम पूरी तरह फंस जाओगे। इस पर मैंने कसम खा ली।

एक महिला डॉक्टर को मरवा दिया था…

इस पर उसने कहा कि आपका केस अलग प्रकार का है। उसने इस समय यह भी कहा कि बैंगलूर की डॉ. श्वेता भी ऐसे केस में फंस गई थी। वह ट्रेन से सफर कर रही थी। तभी संजय राउत के लोग बहुत खतरनाक हैं। उसने उस महिला डॉक्टर को ट्रेन के अंदर ही मरवा दिया है। तुम अगर घर के बाहर निकले या किसी को बताया तो तुम्हारा भी मर्डर हो सकता है।

ये भी पढ़ें:दिल्ली आ जाओ, साथ में रील बनाएंगे…; इन्फ्लुएंसर ने राजस्थान की लड़की का किया रेप
ये भी पढ़ें:MP में 97% किसान कर्ज में, रोज 2 हत्या कर रहे; कांग्रेस ने सीएम पर साधा निशाना
ये भी पढ़ें:सौतेली मां ने 6 साल की बेटी का किया मर्डर, शरीर पर मिले कचोटने-पीटने के निशान
ये भी पढ़ें:1709 छात्रों को 25 करोड़, दिल्ली में गरीब बच्चों का हक रोका गया? AAP पर बरसी BJP

तीसरे दिन 29.50 लाख का लगाया चूना

इसके तीसरे दिन मुझसे बोला कि किसी को बताए बिना सीधे बैंक पहुंचो। आपके खाते में 29 लाख 50 हजार हैं। ये सिक्योरिटी मनी जमा करनी होगी न्यायालय के खाते में। तभी आपका क्लियरेंस जारी होगा।यही एक प्रक्रिया है। आगामी 48 घंटे में आपका क्लियरेंस सर्टिफिकेट जारी हो जाएगा, तब तक किसी के संपर्क में मत आना, लगातार ऑनलाइन संपर्क में रहना। उसके बाद उन्होंने मोबाइल बंद कर लिए और संपर्क नहीं हुआ।

20 खातों में ट्रांसफर हो गया पैसा

पुलिस ने प्राथमिक जांच में बताया कि मेरे द्वारा जिस खाते में रुपए भेजे गए, वह गुजरात के बड़ोदरा का खाता धारक है। इस खाते से अब तक 20 खातों में यह पैसा ट्रांसफर किए जाने की जानकारी लगी है। इस पूरे मामले में सिटी कोतवाली थाना टीआई ब्रजेंद्र सेंगर का कहना है कि रिटायर्ड टीचर की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू कर दी गई है।

रिपोर्ट- अमित कुमार