
हिंदू नाम बताकर दोस्ती, फिर शादी का झांसा दे बनाए शारीरिक संबंध; धर्मातंरण का भी आरोप
आरोपी ने पहले हिंदू नाम बताकर महिला से दोस्ती की, फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता को उसकी असली पहचान का पता चला और उसने धर्म परिवर्तन से साफ इनकार कर दिया, तो आरोपी ने धमकी, मारपीट और हिंसा का रास्ता अपना लिया।
इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म, धोखाधड़ी और जबरन धर्मांतरण के दबाव का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले हिंदू नाम बताकर महिला से दोस्ती की, फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता को उसकी असली पहचान का पता चला और उसने धर्म परिवर्तन से साफ इनकार कर दिया, तो आरोपी ने धमकी, मारपीट और हिंसा का रास्ता अपना लिया।
पुलिस ने 33 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर यश चौहान उर्फ मोहम्मद जीशान, निवासी धीरज नगर, के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, धमकी और धर्मांतरण से जुड़ी गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। टीआई सुशील पटेल के अनुसार मामले की विस्तृत जांच जारी है।
परिवार ने शादी से किया इंकार
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2020 में वह पाटनीपुरा क्षेत्र स्थित एक कॉस्मेटिक्स दुकान पर काम के सिलसिले में आती-जाती थी। इसी दौरान सिटी वैन चालक आरोपी से उसकी पहचान हुई। उसने अपना नाम यश चौहान बताया और धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ाईं। कुछ समय बाद आरोपी ने शादी का वादा कर मूसाखेड़ी स्थित अपने कमरे पर ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
कुछ महीनों बाद महिला के गर्भवती होने पर आरोपी ने शादी का भरोसा दिया और उसे कन्नोद ले गया, जहां उसकी मुलाकात आरोपी के परिवार से कराई गई। वहीं पीड़िता को पता चला कि आरोपी का असली नाम मोहम्मद जीशान है और वह मुस्लिम है। इसके बाद परिवार ने शादी से इनकार कर दिया।
गर्भ में पल रहे बच्चे को मारने ई धमकी
पीड़िता का आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने उसे धमकाया कि यदि उसने उसकी शर्तें नहीं मानीं तो वह उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को मरवा देगा। अप्रैल 2021 में महिला ने एक निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। इसके बाद आरोपी ने साफ कह दिया कि वह बच्चे को तभी अपनाएगा, जब महिला धर्म परिवर्तन करेगी। महिला के इनकार के बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और वह आरोपी से अलग रहने लगी।
जबरन संबंध और धर्म परिवर्तन का आरोप
इसके बावजूद आरोपी का महिला के कमरे पर आना-जाना जारी रहा। 19 जनवरी को वह आखिरी बार महिला के पास पहुंचा, जहां उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाए और एक बार फिर धर्म परिवर्तन का दबाव डाला। इंकार करने पर आरोपी ने बेरहमी से मारपीट की और महिला का सिर दीवार से पटक दिया। गंभीर हालत में वह महिला को उसकी बहन के घर छोड़कर फरार हो गया।
महिला की बहन ने उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां करीब दस दिनों तक उसका इलाज चला। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पीड़िता ने पूरी आपबीती अपने परिजनों को बताई। इसके बाद हिंदू संगठनों की मदद से मामला पुलिस तक पहुंचा, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
रिपोर्ट- हेमंत

लेखक के बारे में
Ratan Guptaरतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।
रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।
लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।
रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।
इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।
और पढ़ें



