MP में 90 साल की महिला के साथ गैंगरेप, खून से लथपथ बिस्तर में 12 घंटे तड़पती रही

Mar 07, 2026 02:35 pm ISTMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, खंडवा
share

मध्य प्रदेश के खंडवा में हैवानियत से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां 4 हैवानों ने 90 साल की बुजुर्ग महिला के साथ गैंगरेप किया। महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

MP में 90 साल की महिला के साथ गैंगरेप, खून से लथपथ बिस्तर में 12 घंटे तड़पती रही

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के पुनासा क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाली बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां खेत में अकेली रहने वाली 90 साल की बुजुर्ग महिला के साथ चार नकाबपोश बदमाशों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने वृद्धा के मुंह में कपड़ा ठूंसकर बारी-बारी से उसके साथ रेप किया। इस दौरान महिला को इतनी गंभीर चोटें आईं कि उसका गुप्तांग फट गया और वह खून से लथपथ हालत में करीब 12 घंटे तक खेत में तड़पती रही। घटना के बाद आरोपी उसे कुएं में फेंकने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन आसपास खेतों में लोगों की आवाजाही देखकर बदमाश उसे खेत में ही पटककर फरार हो गए।

खेत में अकेली रहती थी बुजुर्ग महिला

नर्मदानगर थाना प्रभारी विकास खींची ने बताया की पीड़ित बुजुर्ग महिला का खेत में ही एक छोटा सा घर है, जहां वह अकेली रहती है। महिला ने बताया कि गुरुवार रात खाना खाने के बाद वह सो गई थी। देर रात चार नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए। आरोपियों ने पहले उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया ताकि वह शोर न मचा सके। इसके बाद चारों ने उसके हाथ-पैर पकड़कर एक-एक कर उसके साथ रेप किया। इस दौरान महिला को गंभीर चोटें आईं और वह खून से लथपथ हो गई।

12 घंटे तक तड़पती रही पीड़िता

वारदात के बाद आरोपी महिला को कुएं में फेंकने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पास के खेतों में लोगों की चहलकदमी देखकर घबरा गए और उसे खेत में ही छोड़कर भाग निकले। गंभीर रूप से घायल महिला पूरी रात और सुबह तक वहीं खटिया पर पड़ी तड़पती रही। उसके गुप्तांग से लगातार खून बहता रहा जिससे खटिया भी खून से सन गई।

भूसा खरीदने आए लोगों ने देखी हालत

शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे भूसा खरीदने के लिए कुछ लोग महिला के खेत पर पहुंचे। उन्होंने झोपड़ी के बाहर खटिया पर घायल हालत में पड़ी बुजुर्ग महिला को देखा तो घबरा गए। उन्होंने तुरंत महिला की बेटी और पुलिस को फोन कर सूचना दी। सूचना मिलते ही बेटी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को पुनासा अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में बताया कि महिला के गुप्तांग में गंभीर चोटें आई हैं। हालत गंभीर होने के कारण उसे खंडवा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

मामले को लेकर पुनासा एसडीओपी मनोहर गावली ने बताया कि बुजुर्ग महिला के साथ यौन शोषण जैसी गंभीर घटना सामने आई है। पीड़िता की हालत गंभीर होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि महिला अधिकारी को अस्पताल भेजा गया है ताकि पीड़िता के बयान दर्ज किए जा सकें। फिलहाल महिला बयान देने की स्थिति में नहीं है। बयान मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

घटना से क्षेत्र में आक्रोश

इस अमानवीय घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।