घर में अकेली थी 82 साल की महिला, युवक ने घुसकर किया रेप; जांच शुरू
मध्य प्रदेश रीवा में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने 82 साल की बुजुर्ग के साथ घर में घुसकर रेप किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मध्य प्रदेश के रीवा में इंसानियत को शर्मशार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां 82 साल की आदिवासी बुजुर्ग महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। बुजुर्ग महिला का आरोप है कि पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक ने रात के अंधेरे में उसे घर में अकेले पाकर उसका गला दबाया फिर रेप किया और मौके से फरार हो गया। पीड़िता बुजुर्ग महिला ने इसकी शिकायत थाने में की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद बुजुर्ग महिला शनिवार को महिला थाने पहुंची और इसकी शिकायत की।
यह पूरा मामला रीवा जिले के सिरमौर थाना क्षेत्र का है। यहां की एक 82 साल की बुजुर्ग आदिवासी महिला ने पड़ोस में रहने वाले सुग्गा साकेत नामक युवक पर रेप करने का आरोप लगाया है। बुजुर्ग महिला का आरोप है कि जब वो रात में घर पर अकेली थी, तभी पड़ोस में रहने वाला युवक घर में घुस गया और पहले तो उसने उसका गला दबाया फिर जब वो बेहोश हो गई तो इस घिनौनी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। बुजुर्ग महिला घर पर अकेली ही रहती है। उसके परिवार के लोग मजदूरी करते हैं।
घटना के बाद पीड़िता ने इसकी जानकारी परिजनो को दी। जिसके बाद परिजन बुजुर्ग पीड़ित महिला को लेकर सिरमौर थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। लेकिन सिरमौर थाने में उसकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई, और न ही उसका मेडिकल कराया गया। जिसके बाद शनिवार को वो अपने परिजनों के साथ महिला थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। जिसके बाद मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आया और पीड़िता की एफआईआर महिला थाने में दर्ज की गई और उसका मेडिकल कराया गया। इस मामले को लेकर महिला थाना प्रभारी ने बताया कि घटना 10 दिसंबर की है। रिपोर्ट के आधार पर कायमी की गई है और मामले की जांच की जा रही है।
रिपोर्ट: शादाब सिद्दीकी
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर


