MP में स्कूल का बहाना कर पिकनिक मनाने डैम पर उतरे 8 नाबालिग, दो छात्रों संग अनहोनी की आशंका

Gaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, रतलाम
share

एमपी के रतलाम में बड़ी घटना हो गई। यहां आठ नाबालिग छात्र स्कूल का बहाना करके पिकनिक मनाने श्रीराम डैम में नहाने उतर गए। दो छात्रों का सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस और रेस्क्यू टीम का तलाशी अभियान जारी है।

MP में स्कूल का बहाना कर पिकनिक मनाने डैम पर उतरे 8 नाबालिग, दो छात्रों संग अनहोनी की आशंका

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार शाम को 8 स्कूली छात्र पिकनिक मनाने पहुंचे थे। श्री राम डैम में नहाने उतरे, जिसमें दो छात्रों का अभी तक सुराग नहीं लग पाया है। बताया जा रहा है कि पांच छात्र पानी से बाहर आ गए थे और 3 छात्र गहरे पानी मे चले गए इस दौरान एक छात्र को खींचकर पानी से बाहर निकाल लिया गया। जानकारी के अनुसार, बच्चे स्कूल जाने का बहाना कर घर से निकले थे। पुलिस, फायर ब्रिगेड और गोताखोरों की टीम लापता छात्रों की खोजबीन कर रही है।

रतलाम जिले के दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र के बाजना रोड पर पलसोड़ी ग्राम पंचायत के श्रीराम डैम में सोमवार शाम करीब 4 बजे दो स्कूली छात्र डैम में डूब गए। वे अपने 8 दोस्तों के साथ यहां पिकनिक मनाने आए थे। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। देर शाम तक लापता छात्रों की पानी में तलाश शुरू की,अंधेरा बढ़ने की वजह से रेस्क्यू अभियान रोक दिया। अब मंगलवार सुबह दोबारा सर्चिग होगी। घटना से इलाके में शोक और चिंता का माहौल है। बताया जा रहा है कि सभी छात्र रतलाम के समता शिक्षा निकेतन स्कूल में 9वीं क्लास में पढ़ते हैं ओर 7 मार्च से उनकी वार्षिक परीक्षाएं होनी हैं।

चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीण

स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, डैम की गहराई करीब 50 फीट है, दोपहर करीब 2 बजे वे डैम की पाल पर मोटर लगाने का काम कर रहे थे, इसी दौरान डैम किनारे पिकनिक मना रहे छात्रों की चीख-पुकार सुनाई दी, ग्रामीण और उनके साथी मौके पर पहुंचे और एक छात्र को पानी से बाहर सुरक्षित निकाल लिया, लेकिन दो छात्र गहरे पानी में चले जाने से लापता हो गए। डूबने वाले छात्रों की पहचान टाटानगर निवासी 14 वर्षीय ध्रुव पुत्र आनंद बलसोरा और श्रीनगर निवासी 14 वर्षीय जय उर्फ आशुतोष पुत्र बसंत मंडलोई के रूप में हुई है। जय मूल रूप से हरथली का निवासी बताया गया है।

स्कूल जाने का बहाना बनाकर निकले थे छात्र

लापता छात्र आशुतोष की मां रामकन्या बाई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा- बेटा 9वीं क्लास में पढ़ता है। मुझे आज एक मीटिंग में जाना था। आशुतोष ने बताया था कि स्कूल में पार्टी है। ये नहीं कहा था कि यहां आएगा। मैंने फोन लगाया तो उसने उठाया नहीं। मुझे लगा कि वो कोचिंग गया होगा। करीब साढ़े चार बजे मैं घर आई, तब मुझे इस हादसे के बारे में पता चला।

पहले बनाई मैगी फिर नहाने उतरे

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा बाजना रोड पर पलसोड़ी ग्राम पंचायत के श्री राम डैम में सोमवार शाम करीब 4 बजे हुआ है,जांच में सामने आया की डैम किनारे पत्थरों से बना चूल्हा मिला है। पास ही मैगी के खाली पैकेट पड़े हैं। इसके चलते अंदेशा है कि छात्रों ने पहले यहां मैगी बनाई, फिर खाने के बाद नहाने पानी में उतरे।सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची, देर रात तक तलाश जारी रही, लेकिन अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू रोक दिया गया, मंगलवार सुबह दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया जाएगा।

एसडीएम आर्ची हरित ने बताया कि रतलाम से 8 स्कूली छात्रों का ग्रुप पिकनिक मनाने बांध पर आया था। धुरु और जय के अलावा ग्रुप में खेतलपुर निवासी शुभम धाकड़, सालाखेड़ी निवासी केशव जाट, डोंगरे नगर निवासी अर्पित कटारा, मुखर्जी नगर निवासी लक्ष्य राठौर, राघव शर्मा और युवराज शामिल थे। यहां सभी दोस्तों ने मिलकर मैगी बनाई। खाने के बाद सभी नहाने के लिए पानी में उतर गए। इनमें से 5 नहाकर पानी से बाहर आ गए। लेकिन तीन छात्र पानी के और अंदर बढ़ गए। गहराई का अंदाजा नहीं होने की वजह से वे डूबने लगे। बाकी दोस्तों ने एक छात्र को बाहर खींच लिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

रिपोर्ट- विजेन्द्र यादव

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।