73 साल के बुजुर्ग ने नौकर को कुल्हाड़ी से मार डाला, आखिर ऐसा क्या हुआ था? पुलिस ने खोला राज

बैतूल, वार्ता
Follow us on Google News
share

मध्यप्रदेश के बैतूल में 73 वर्षीय मुंदू मर्सकोले पर नौकर नेहरू उईके की कुल्हाड़ी से हत्या करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, पोला पर्व के दिन इस कांड को अंजाम दिया, आखिर क्यों?

husband killed wife lover with axe in adityapur jharkhand
73 साल के बुजुर्ग ने नौकर को कुल्हाड़ी से मार डाला, आखिर ऐसा क्या हुआ था? पुलिस ने खोला राज

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक 73 वर्षीय बुजुर्ग पर अपने घर में काम करने वाले नौकर की कुल्हाड़ी से हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि पोला पर्व के दिन नौकर उसकी पत्नी के बारे में कथित आपत्तिजनक बातें कर रहा था। इसी बात से गुस्से में आकर उसने घर में रखी कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

13 सितंबर को लापता हुआ था नौकर

मामला बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम सरण्डई का है। पुलिस के अनुसार, गांव के रहने वाले तुलसीराम परते ने 13 सितंबर को सूचना दी थी कि उनके सास-ससुर के घर पर काम करने वाला नौकर नेहरू उईके लापता है। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। तलाश के दौरान नेहरू का शव घर से करीब एक किलोमीटर दूर करेले की बेल के पास मिला।

शव मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। घटनास्थल के निरीक्षण, गवाहों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आया कि नेहरू के सिर पर धारदार हथियार से चोट लगी थी। चोट के कारण उसकी मौत होने की पुष्टि के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया।

दुर्गम जगह पर मिला था शव

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल दुर्गम क्षेत्र में था। वहां से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए। 15 सितंबर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे, एसडीओपी अन्नपूर्णा सिरसाम, जिला वैज्ञानिक अधिकारी ऋषिकेश यादव और सीन ऑफ क्राइम टीम ने घटनास्थल का दोबारा निरीक्षण किया। जांच के दौरान पुलिस ने ग्राम सरण्डई निवासी 73 वर्षीय मुंदू मर्सकोले से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल की।

पत्नी को लेकर कथित टिप्पणी से था नाराज

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बताया कि पोला पर्व के दिन नेहरू शराब के नशे में उसकी पत्नी के बारे में कथित आपत्तिजनक बातें कर रहा था। इसी बात से वह गुस्सा हो गया। आरोप है कि गुस्से में उसने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और नेहरू के सिर पर वार कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई लोहे की कुल्हाड़ी उसके घर से बरामद कर ली। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में वैज्ञानिक साक्ष्यों, गवाहों के बयान और आरोपी से पूछताछ के आधार पर कार्रवाई की गई है।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़73 साल के बुजुर्ग ने नौकर को कुल्हाड़ी से मार डाला, आखिर ऐसा क्या हुआ था?