MP में दर्दनाक हादसा! टैंकर ने 6 लोगों को रौंद दिया; 5 की मौत
मध्य प्रदेश के डिंडोरी में सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। एक शख्स गंभीर रूप से घायल भी हुआ है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करावाया गया है।

मध्य प्रदेश के डिंडोरी में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे पर एक पिकअप को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में एक शख्स गंभीर रूप से घायल भी हुआ है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना के बारे में पूछताछ करने पर ट्रक ड्राइवर ने बताया कि 5 लोग बीच सड़क पर खड़े थे, इस दौरान उसे कुछ दिखा नहीं और टक्कर हो गई।
मामला शनिवार देर रात एक बजे की है। जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे पर किकरातालाब गांव के पास हादसा हुआ। हादसे में मारे गए 5 लोग अपने गांव की तरफ लौट रहे थे। अब इन 5 लोगों की अर्थी गांव पहुंचेगी।
कैसे हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, जब पिकअप पर बैठकर ग्रामीण अपने गांव की तरफ लौट रहे थे, तभी नेशनल हाईवे पर एक ट्रक पंक्चर होकर अनियंत्रित हो गया और एक पिकअप को रौंद दिया। पिकअप में बैठे 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है।
ड्राइवर ने क्या बताया
इस घटना की जानकारी देते हुए एसपी वाहनी सिंह से ड्राइवर ने बताया कि ट्रक पंक्चर होने के बाद वो लोगों को देख नहीं सका और रौंदते हुए ट्रक उनपर चढ़ा दी। ड्राइवर ने बताया कि सभी मृतक बीच सड़क पर खड़े थे, तभी यह हादसा हो गया।
स घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि इस घटना में ड्राइवर समेत 5 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में एक शख्स बुरी तरह घायल हुआ है। घायल शख्स को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है, उससे पूछताछ चल रही है।
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर


