MP में 4 साल की बच्ची से दरिंदगी, रेप के बाद गला दबाकर मार डाला; पिता हिरासत में
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में 4 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना सामने आई है। यहां बच्ची के साथ रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में पिता को हिरासत में लिया है।

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां चार साल की मासूम बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्ची के शरीर, गले और गुप्तांग पर चोट के निशान मिलने के बाद मामला गंभीर हो गया है। शुरुआती जांच में हत्या और रेप के प्रयास की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और बच्ची के पिता से पूछताछ की जा रही है।
गला दबाकर हत्या की आशंका
जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात बच्ची के दादा और चाचा उसे गंभीर हालत में स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे थे। कुछ देर बाद उसका पिता भी अस्पताल पहुंच गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में बच्ची की हालत और शरीर पर मिले चोटों के निशानों को देखकर स्वास्थ्य कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्रथम दृष्टया बच्ची के साथ रेप के प्रयास के बाद गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
पिता हिरासत में
मृतिका के गले, शरीर और संवेदनशील अंगों पर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिसके चलते मामले को गंभीरता से लिया गया है। पुलिस ने परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल बच्ची के पिता को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है और दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।चार साल की मासूम की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।आखिर बच्ची के साथ क्या हुआ, उसकी मौत कैसे हुई और इसके पीछे कौन जिम्मेदार है, इसका जवाब अब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आएगा।फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर


