MP में दर्दनाक हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 3 की मौत; 6 गंभीर

लाइव हिन्दुस्तान, बैतूल
share

मध्य प्रदेश के बैतूल में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक खड़ी ट्रक में कार की टक्कर से 3 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मध्य प्रदेश के बैतूल में कार एक्सीडेंट में 3 की मौत
बैतूल हादसे में 3 की मौत

मध्य प्रदेश के बैतूल में दर्दनाक कार हादसा सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। सभी यात्री कार से सिहोर जिले के कुबेरेश्वर धाम जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

देर रात को हुआ था हादसा

इस घटना की जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी मृतक और घायल हुए तीर्थयात्री महाराष्ट्र के नागपुर के रहने वाले थे। कार में सवार सभी 9 तीर्थयात्री सिहोर जिले के कुबरेश्वर धाम दर्शन करने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि हादसा देर रात 3 बजे हुआ, जब मुल्तई थाना क्षेत्र के जीतू ढाबा के पास कार पहुंची, तो यहां पहले से खड़े ट्रक से टकरा गई और तीन लोगों की मौत हो गई। एसएचओ विकास पटेल ने बताया कि इस हादसे में 6 लोग बुरी तरह घायल भी हुए थे, जिन्हें इलाज के लिए तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

मुलताई के थाना प्रभारी विकास पटेल ने को बताया कि हादसा तड़के करीब 3.15 बजे मुलताई-चार लेन मार्ग पर जीतू ढाबे के पास हुआ। तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। उन्होंने बताया कि हादसे में दीपक रावत (52), पत्नी छाया (42) और प्रभा कवराटे (25) की मौत हो गई। चालक और बच्चों समेत छह घायलों को मुलताई के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर उपचार के लिए नागपुर रेफर कर दिया गया। पटेल ने बताया कि आशंका है कि कार चालक को झपकी आने के कारण वाहन ट्रक से टकरा गया। हालांकि, हादसे के सही कारण का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़MP में दर्दनाक हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 3 की मौत; 6 गंभीर