जातिवादी टिप्पणी, 25 KM का मार्च और 10 घंटे हंगामा; MP में शिक्षकों के खिलाफ स्कूली बच्चों ने खोला मोर्चा

एएनआई, बड़वानी, मध्य प्रदेश
Follow us on Google News
share

कलेक्टर से पहले एसडीएम, एसडीओपी, अपर कलेक्टर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समेत अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने छात्रों के पास पहुंचकर उन्हें वापस लौटने के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन छात्रों ने कलेक्टर से मिलकर बात करने का अपना इरादा नहीं बदला।

मध्य प्रदेश में बड़वानी जिले के एक सरकारी आवासीय विद्यालय के सैकड़ों छात्र, अपने शिक्षकों पर जातिसूचक शब्द इस्तेमाल करने और गलत व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को सड़कों पर उतर आए। इस दौरान लगभग 200 छात्र-छात्राएं करीब 25 किलोमीटर तक पैदल मार्च करते हुए जिला मुख्यालय की ओर बढ़े। इस दौरान कुछ देर के लिए वे आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरने पर भी बैठ गए, जिसके चलते वहां काफी लंबा जाम लग गया। जिसके बाद कलेक्टर वहां पहुंचीं और उन्होंने छात्र-छात्राओं से बात करते हुए आरोपों की जांच के लिए एक टीम का गठन करने की घोषणा की, तब जाकर विद्यार्थियों ने अपना विरोध प्रदर्शन खत्म किया।

यह विरोध-प्रदर्शन सेंधवा के पास जामली में स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने किया। इस आदिवासी बहुल जिले की अलग-अलग कक्षाओं खासकर 10वीं, 11वीं और 12वीं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि विद्यालय के शिक्षक उन्हें जातिसूचक शब्दों से संबोधित करते हैं। साथ ही यह भी आरोप लगाया कि छात्रावास में उन्हें परिजनों से मिलने नहीं दिया जाता और उनसे खराब व्यवहार करते हुए उनका अपमान किया जाता है।

प्रिंसिपल के साथ ही अधिकारियों ने समझाने-बुझाने की कोशिश

विद्यार्थियों के पैदल मार्च के दौरान विद्यालय के प्राचार्य के साथ ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी उन्हें विरोध प्रदर्शन खत्म करने के लिए लगातार समझाते रहे, लेकिन वे जिला मुख्यालय पहुंचकर डीएम से मिलने की मांग पर अड़े रहे। विद्यार्थियों के पैदल मार्च की खबर मिलते ही कलेक्टर जयती सिंह जुलवानिया उनसे मिलने के लिए निकल गईं और बड़वानी पहुंचे से पहले ही नाराज छात्र-छात्राओं से मुलाकात की। हालांकि तब तक विद्यार्थी करीब 25 किलोमीटर पैदल चल चुके थे।

छात्रा बोली- माता-पिता का सम्मान नहीं किया जाता

प्रदर्शन में शामिल एक छात्रा ने आरोप लगाते हुए कहा, 'हम एकलव्य जामली से हैं और हमने पहले भी जो मांगें उठाई थीं, उनमें से कोई भी पूरी नहीं हुई है। जो फीडबैक फॉर्म हमसे लिए गए थे, उन्हें भी हमारे सामने फाड़ दिया गया। हमारे माता-पिता का सम्मान नहीं किया जा रहा है। उनके सामने दरवाजे बंद किए जा रहे हैं।'

कलेक्टर बोलीं- बच्चों ने जातिसूचक शब्दों का आरोप लगाया

बच्चों से मिलने के बाद बड़वानी कलेक्टर जयती सिंह ने कहा कि 'जामली के छात्रों को कुछ समस्याएं थीं, इसलिए हम उनसे मिलने आए। उन्होंने हमें अपने मुद्दों के बारे में बताया। मुख्य मुद्दा उनके खिलाफ जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का है। इसके अलावा, उन्होंने कुछ अन्य छोटे मुद्दे उठाए हैं और हमने उनकी चिंताओं पर विस्तार से चर्चा की।'

छात्रों ने कलेक्टर से मांगी खेल सुविधाएं

कलेक्टर ने कहा, 'वे बेहतर खेल सुविधाएं चाहते हैं। यह जानकर अच्छा लगा कि हमारे बच्चे वॉलीबॉल और खो-खो खेल रहे हैं। कुछ अन्या छात्राएं डांस में भी शामिल हैं और वे चाहते हैं कि स्कूल में ऑडिटोरियम सभागार का निर्माण जल्द से जल्द पूरा हो।' सिंह ने कहा कि आरोपों और अन्य शिकायतों की जांच के लिए एसडीएम और एसडीओपी की एक समिति गठित की गई है। एक बार पूरे मामले की जांच हो जाने के बाद, हम नियमों के अनुसार कार्रवाई करेंगे।

60 किमी पैदल चलने के लिए निकले थे छात्र

बता दें कि जामली का यह एकलव्य आवासीय विद्यालय जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर स्थित है। यहीं से छात्र-छात्राएं पैदल चलते हुए कलेक्टर मैडम से मिलने के लिए बड़वानी जा रहे थे। करीब 25 किलोमीटर चलने और कलेक्टर मैडम से मुलाकात होने के बाद लगभग 10 घंटे तक चला यह गतिरोध खत्म हो गया, इसके बाद प्रशासन ने छात्रों को बसों से वापस हॉस्टल भेज दिया।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़MP में शिक्षकों पर जातिसूचक ताने मारने का आरोप, छात्रों ने किया धरना-प्रदर्शन