ग्वालियर में दर्दनाक हादसा, तिघरा डैम में डूब गए 2 मेडिकल छात्र; एक का शव बरामद
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां के तिघरा डैम में दो मेडिकल छात्र डूब गए। इनमें से एक छात्र का शव बरामद किया गया है। दूसरे की तलाश की जा रही है।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के तिघरा डैम से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। गजराराजा मेडिकल कॉलेज (GRMC) के दो छात्र डैम में डूब गए हैं। बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज के आठ छात्र तिघरा डैम घूमने पहुंचे थे, इसी दौरान दो छात्र गहरे पानी में चले गए और लापता हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और देर रात तक सर्चिंग अभियान जारी है। इस दौरान टीम को अंधेरे की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
8 दोस्तों के साथ घूमने गए थे
मिली जानकारी के अनुसार, डूबने वाले छात्रों के नाम गोपाल और आयुष बताए जा रहे हैं। दोनों जीआरएमसी के छात्र हैं। बताया जा रहा है कि आठ दोस्तों का समूह तिघरा डैम घूमने गया था, जिनमें से छह छात्र सुरक्षित बाहर आ गए, जबकि गोपाल और आयुष पानी में डूब गए।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
दूसरा शव ढूंढ रही टीम
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। रात होने के बावजूद रेस्क्यू टीम बोट और सर्च लाइट की मदद से छात्रों की तलाश में जुटी हुई है। इस हादसे में जान गंवाने वाले एक छात्र का शव बरामद हुआ है। डैम के आसपास छात्रों के परिजन और साथी भी बड़ी संख्या में मौजूद हैं।
फिलहाल एक छात्र का कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और डैम में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि सुबह होते ही रेस्क्यू अभियान को और तेज किया जाएगा। तिघरा डैम में हुए इस हादसे ने एक बार फिर जलाशयों में सुरक्षा व्यवस्था और सावधानी के सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल सभी की निगाहें सर्च ऑपरेशन पर टिकी हैं।
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर


