MP में जिसे सड़क हादसा मान रही थी पुलिस, वह निकली सिरफिरे आशिक की खतरनाक साजिश; पूरे परिवार को खाई में ढकेला

Apr 18, 2026 09:35 am ISTSourabh Jain एएनआई, खंडवा, मध्य प्रदेश
share

युवती के घर पहुंचकर पुलिस को पता चला कि वह और उसका परिवार कहीं बाहर जाने की तैयारी कर रहा था। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे पुलिस थाने वाले रास्ते से गुजरेंगे और वहां अपना बयान दर्ज कराकर इस बात की पुष्टि करेंगे कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है।

MP में जिसे सड़क हादसा मान रही थी पुलिस, वह निकली सिरफिरे आशिक की खतरनाक साजिश; पूरे परिवार को खाई में ढकेला

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ था, जिसमें दो लोगों की जान चली गई थी, वहीं 3 लोग घायल हो गए थे। वहीं अब इस हादसे को लेकर पुलिस ने हैरान करने वाला खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि यह साधारण सड़क दुर्घटना नहीं थी, बल्कि प्रेम प्रसंग के असफल रहने की वजह से उपजा एक सुनियोजित हत्याकांड था। जिसे अंजाम देने के लिए आरोपी ने अपनी थार SUV गाड़ी से युवती के परिवार की कार को टक्कर मारकर खाई में गिरा दिया था।

पुलिस के मुताबिक यह दुर्घटना शहर के मुंदी थाना क्षेत्र के केनूद गांव के पास हुई थी। जांच के दौरान घटना के चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि, एक तेज रफ़्तार SUV ने पहले एक छोटी का पीछा किया और फिर अंततः उसे जोरदार टक्कर मार दी थी। इस हादसे के बाद SUV चालक घटनास्थल से फरार हो गया था, लेकिन शुरुआती जांच में जो तथ्य हाथ लगे हैं उनके आधार पर पुलिस इस घटना को अब केवल लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला नहीं मान रही है।

युवती की शादी कहीं ओर तय होने से नाराज था युवक

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मुंदी में टाइल्स की दुकान चलाने वाले एक युवक का एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग था। हाल ही में युवती की शादी कहीं और तय हो गई थी, जिससे आरोपी नाराज था। शादी से महज दो दिन पहले उसने परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी थी, जिसकी शिकायत परिजन ने मुंदी थाने में दर्ज कराई थी।

परिवार समेत युवती को मारना चाहता था युवक

सारी कोशिशों के बाद भी युवती की शादी नहीं टूटने से नाराज आरोपी ने इसके बाद युवती को परिवार समेत खत्म करने की ठान ली और इस सड़क हादसे की साजिश रची। घटना वाले दिन आरोपी को सूचना मिली कि युवती अपने परिवार के साथ कहीं बाहर जा रही है। इसी दौरान युवती का परिवार जैसे ही कार से रवाना हुआ, आरोपी अपनी तेज रफ्तार थार से उनका पीछा करने लगा।

कार का पीछा कर, सामने से मार दी टक्कर

केनूद गांव के पास उसने उनकी कार को ओवरटेक कर लिया और फिर आगे जाकर कार को घूमाकर लाया और सामने से आ रही परिवार की गाड़ी को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह सड़क किनारे खाई में जा गिरी। इस हादसे में युवती के भाई और मां की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।

डायल 112 पर पुलिस को मिली गलत खबर

घटना के बारे में बताते हुए DIG मनोज कुमार राय ने पत्रकारों से कहा, 'कल, डायल 112 पर एक घटना की सूचना मिली थी, जिसमें कहा गया था कि एक युवती का परिवार उसे घर से बाहर नहीं निकलने दे रहा है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस महिला के घर पहुंची, जहां पता चला कि ऐसी कोई घटना हुई ही नहीं थी।'

वहां जाकर पुलिस को पता चला कि युवती और उसका परिवार कहीं बाहर जाने की तैयारी कर रहा था। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे पुलिस थाने वाले रास्ते से गुजरेंगे और वहां अपना बयान दर्ज कराकर इस बात की पुष्टि करेंगे कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है।

युवती के मां और भाई की हो गई मौत

पुलिस अधिकारी ने बतााय कि 'यह बात सामने आई कि उस युवती का मुंडी में स्थित एक टाइल की दुकान के मालिक के साथ पहले से कोई रिश्ता था। जब टाइल की दुकान के मालिक को पता चला कि वह युवती कहीं जा रही है, तो उसने कथित तौर पर अपनी थार गाड़ी चलाई और उस गाड़ी से सीधे-सीधे टक्कर मार दी जिसमें वह युवती सफर कर रही थी। युवती की गाड़ी एक खाई में गिर गई, जिसके कारण उसके भाई और मां की मौत हो गई।'

आरोपी ने जानबूझकर मारी थी टक्कर

खंडवा डीआईजी ने आगे कहा कि, 'प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लगा था। जांच में पता चला कि आरोपी ने जानबूझकर परिवार को मारने की नीयत से टक्कर मारी थी। साथ ही यह भी पता चला कि पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी ने ही पहले डायल 112 पर झूठी सूचना भी दी थी। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।'

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।