सीहोर में दर्दनाक हादसा! नर्मदा में डूबने से 2 सगे भाइयों की मौत
मध्य प्रदेश के सीहोर में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां नर्मदा नदी में नहाने के दौरान दो सगे भाइयों की मौत हो गई।

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां नर्मदा नदी में नहाने उतरे दो सगे भाइयों की पानी में डूबने से मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार शाम नर्मदा तट स्थित बाबरी घाट पर हुई। विकास रेहटी थाना क्षेत्र के महगांव जदीद गांव निवासी आत्माराम यादव के पुत्र विकास यादव (16) और शुभम यादव (15) अपने ताऊ भीम यदुवंशी के साथ जिले के बाबरी गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद हरदा लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि बाबरी घाट पर नौका आने में देरी होने पर शुभम नहाने के लिए नदी में उतर गया और अचानक गहरे पानी में डूबने लगा।
इस मामले की जानकारी देते हुए अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (SDPO) रवि शर्मा ने बताया कि शुभम को बचाने के लिए विकास भी नदी में कूद पड़ा, लेकिन पानी अधिक गहरा होने के कारण दोनों डूब गए। उन्होंने बताया कि आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। शर्मा ने बताया कि शवों का भेरूंदा के शासकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उन्हें रविवार को परिजनों को सौंप दिया गया।
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर


