17 वर्षीय लड़की की झाड़ियों में मिली लाश, गले पर थे निशान, प्रेमी पर हत्या का शक

लाइव हिन्दुस्तान, ग्वालियर
Follow us on Google News
share

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 17 साल की किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। सोमवार रात मां से जल्द घर लौटने की बात कहने के करीब 10 मिनट बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। मंगलवार सुबह उसका शव कैंसर पहाड़िया मार्ग की झाड़ियों में मिला।

17 वर्षीय लड़की की झाड़ियों में मिली लाश, गले पर थे निशान, प्रेमी पर हत्या का शक
17 वर्षीय लड़की की झाड़ियों में मिली लाश, गले पर थे निशान, प्रेमी पर हत्या का शक

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 17 साल की लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है। सोमवार रात घर लौटने की बात कहने वाली किशोरी का मोबाइल अचानक बंद हो गया और मंगलवार सुबह उसका शव कैंसर पहाड़िया मार्ग पर झाड़ियों में पड़ा मिला। शव के गले पर कसने के निशान मिलने के बाद हत्या की आशंका गहरा गई है। परिजन किशोरी के परिचित युवक ईशान खान पर हत्या का शक जताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मां जल्द घर पहुंच रही हूं, लेकिन अब तक नहीं लौटी

मामला ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र का है। मृतका नया बाजार स्थित एक साड़ी की दुकान पर काम करती थी। परिजन के मुताबिक, सोमवार रात करीब 9 बजकर 5 मिनट पर किशोरी ने अपनी मां से फोन पर बात की थी। उसने कहा था कि वह जल्द ही घर पहुंच रही है। लेकिन बातचीत के करीब 10 मिनट बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया।

देर रात तक बेटी के घर नहीं पहुंचने पर परिवार की चिंता बढ़ गई। परिजन ने उसकी तलाश शुरू की और कंपू थाने पहुंचकर गुमशुदगी और अपहरण की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस और परिजन पूरी रात किशोरी की तलाश करते रहे।

कैंसर पहाड़ियां पर झाड़ियों में मिली लाश

मंगलवार सुबह करीब 9 बजे पुलिस को सूचना मिली कि कैंसर पहाड़िया रोड पर झाड़ियों के बीच एक किशोरी का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजन को बुलाकर शव की पहचान कराई। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं, जबकि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

ईशान खान पर हत्या का लग रहा आरोप

परिजनों ने महलगांव निवासी ईशान खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि किशोरी और ईशान के बीच प्रेम प्रसंग था, लेकिन पिछले कुछ महीनों से युवक उसे परेशान कर रहा था। मृतका के मामा का दावा है कि किशोरी ने पहले ही अपनी मां से कहा था कि अगर उसके साथ कोई अनहोनी होती है तो इसके लिए ईशान जिम्मेदार होगा।

परिजनों के अनुसार, दुकान पर काम करने वाली अन्य लड़कियों ने भी बताया कि घटना वाले दिन दोपहर में ईशान का फोन आया था और वह किशोरी को धमका रहा था। परिवार का आरोप है कि युवक को समझाने की कोशिश की गई थी, लेकिन थाने में शिकायत नहीं की गई।

गले में चोट के निशान, पोस्टमार्टम के बाद होगा खुलासा

वहीं कंपू थाना पुलिस का कहना है कि गले पर चोट के निशान मिले हैं और मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद होगा। पुलिस कॉल डिटेल, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हर पहलू से जांच कर रही है। अब सवाल यही है कि आखिर सोमवार रात किशोरी के साथ क्या हुआ और उसे मौत के घाट तक कौन ले गया?

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़17 वर्षीय लड़की की झाड़ियों में मिली लाश, गले पर थे निशान, प्रेमी पर हत्या का शक