Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़15-year-old girl gang-raped, threatened with video of the incident being leaked; 4 arrested.
15 साल की लड़की से गैंगरेप, घटना का वीडियो वायरल करने की दी धमकी; 2 नाबालिग सहित 4 अरेस्ट

15 साल की लड़की से गैंगरेप, घटना का वीडियो वायरल करने की दी धमकी; 2 नाबालिग सहित 4 अरेस्ट

संक्षेप:

आरोप है कि चारों लड़कों ने गैंगरेप का हैवानियत भरा वीडियो भी बनाया, जिसे सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी देकर पैसे की मांग की गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Tue, 4 Nov 2025 12:33 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, बालाघाट
share Share
Follow Us on

मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि विशेष वर्ग के 4 आरोपियो ने उनकी बच्ची के साथ हैवानियत की घटना को अंजाम दिया है। आरोप है कि चारों लड़कों ने गैंगरेप का हैवानियत भरा वीडियो भी बनाया, जिसे सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी देकर पैसे की मांग की गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हैवानियत भरी वारदात बालाघाट जिले के लालबर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव वारा सिवनी क्षेत्र के युवकों द्वारा अंजाम दी गई है। पीड़िता लालबर्रा क्षेत्र की 15 वर्षीय नाबालिग लड़की है। जानकारी के मुताबिक, घटना 26 अक्टूबर की बताई जा रही है, डरी सहमी लड़की घर मे गुमसुम रह रही थी। जब हैरान-परेशान परिजनों ने पूछताछ की, तो नाबालिग लड़की ने अपने साथ घटी हैवानियत के बारे में बताया। इसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर पुलिस के पास गए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपियो को गिरिफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 15 वर्षीय नाबालिग लड़की से 26 अक्टूबर को 2 नाबालिग सहित 4 युवकों द्वारा गैंगरेप करने की वारदात को अंजाम दिया गया था। घटना के बाद डरी सहमी लड़की ने 3 दिन बाद अपनी आपबीती परिजनों को बताई, जिसके बाद परिजनों के साथ 1 नवंबर को थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई। सोमवार देर शाम दो आरोपियो का जुलश निकाला गया जंहा मंगलवार कोर्ट में न्यायधीश के सामने पेश किया जाएगा।

लालबर्रा पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए पहले ही दिन आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। इस अपराध के बाद रविवार को पीड़ित परिवार और ग्रामीणों सहित सर्व समाज के लोग थाने पहुंच कर एसडीओपी को ज्ञापन सौंपा और सभी आरोपियो के मकान पर बुल्डोजर चलाने और फांसी दिए जाने की मांग की गई है। मामले में एसडीओपी अभिषेक चौधरी ने ग्रामीणों को जल्द गिरफ्तारी और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के दो बालिग आरोपियों का थाना से जुलूस निकाला। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों में दानिश खान,अय्यूब कुरैशी एवं दो नाबालिग युवक सभी एक विशेष धर्म के हैं। यह चारों आरोपी ग्राम अमोली थाना लालबर्रा के निवासी बताए गए हैं। सोमवार को पुलिस ने दो बालिग आरोपियों अयूब और दानिश का जुलूस निकाला। पुलिस के अनुसार, वाहन खराब होने के कारण आरोपियों को थाने तक पैदल लाया गया।

एसडीओपी अभिषेक चौधरी ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर लालबर्रा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की है। नाबालिग से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप, पॉक्सो और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इनमें दो बालिग और दो नाबालिग शामिल हैं। बालिग आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जबकि नाबालिगों को किशोर न्यायालय में पेश किया गया है।

रिपोर्ट- विजेन्द्र यादव