ग्वालियर में घर की तीसरी मंजिल से कूदा 12वीं का छात्र, पेपर बिगड़ने से था दुखी; पिछले साल भी हुआ था फेल

Feb 27, 2026 10:03 am ISTSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, ग्वालियर, मध्य प्रदेश
share Share
Follow Us on

परिवार वाले उसे तत्काल जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर द्वारा उसके हाथ की नस टटोलने पर मृत घोषित कर दिया। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां छानबीन में छत की बाउंड्री पर छात्र की किताब रखी मिली।

ग्वालियर में घर की तीसरी मंजिल से कूदा 12वीं का छात्र, पेपर बिगड़ने से था दुखी; पिछले साल भी हुआ था फेल

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 12वीं के एक छात्र ने घर की तीसरी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। छात्र अपने माता-पिता से पढ़ाई का बोलकर छत पर गया था, और यह कदम उठा लिया। मृतक बच्चे के 12th क्लास की परीक्षा चल रही थी और वह पिछले साल भी इसी कक्षा में फेल हो गया था। घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र के हरिशंकर पुरम स्थित सांई नगर फेस 2 की है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए छात्र के इस आत्मघाती कदम उठाने के सही कारणों का पता लगाने को लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस को आशंका है कि परीक्षा में पेपर बिगड़ने की वजह से उसने यह कदम उठाया होगा।

पढ़ाई का बोलकर छत पर गया था

मृतक छात्र की पहचान सांई नगर फेस 2 में रहने वाले राजीव गुप्ता के 18 वर्षीय बेटे उत्कर्ष उर्फ कृष्णा गुप्ता के रूप में हुई है। वह 12वीं में पढ़ रहा था। गुरुवार को माता-पिता के साथ नाश्ता करने के बाद वह पढ़ाई करने की बात बोलकर घर की छत पर चला गया। जहां पर उसने घर की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। किसी भारी चीज के गिरने की आवाज को सुन परिवार वाले बाहर आए तो वह जमीन पर खून से लथपथ पड़ा हुआ मिला।

अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित किया

इसके बाद परिवार वाले उसे तत्काल जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर द्वारा उसके हाथ की नस टटोलने पर मृत घोषित कर दिया। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां छानबीन में छत की बाउंड्री पर छात्र की किताब रखी मिली।

पुलिस ने कही सुसाइड के कारणों की जांच करने की बात

एएसपी जयराज कुबेर ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि '12वीं के एक छात्र ने घर की तीसरी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। माता-पिता से पढ़ाई का बोलकर छात्र छत पर गया था। छात्र के 12th क्लास के एग्जाम चल रहे थे और वह पिछले साल भी 12th में फेल हो गया था। घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र के हरिशंकर पुरम स्थित सांई नगर फेस 2 की है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को आशंका है कि इस बार भी छात्र का एग्जाम गड़बड़ हो गया होगा जिस कारण उसने यह कदम उठाया होगा। वही पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्र द्वारा सुसाइड करने के सही कारणों को लेकर जांच शुरू कर दी है।'

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|