Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़100 rounds of bullets fired at MP wedding causing widespread uproar FIR filed against 3 people
MP की शादी में 100 राउंड चलाईं गोली, खूब हंगामा; 3  लोगों के खिलाफ एफआईआर

MP की शादी में 100 राउंड चलाईं गोली, खूब हंगामा; 3 लोगों के खिलाफ एफआईआर

संक्षेप:

मध्य प्रदेश में भिंड जिले के मालनपुर थाना क्षेत्र के घिंरोगी गांव में एक शादी समारोह के दौरान जमकर हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। यहां ग्वालियर से आए डांसरों के कार्यक्रम के बीच युवकों ने लाइसेंसी हथियारों से करीब 100 राउंड फायर की।

Nov 30, 2025 08:54 pm ISTAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मध्य प्रदेश में भिंड जिले के मालनपुर थाना क्षेत्र के घिंरोगी गांव में एक शादी समारोह के दौरान जमकर हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। यहां ग्वालियर से आए डांसरों के कार्यक्रम के बीच युवकों ने लाइसेंसी हथियारों से करीब 100 राउंड फायर की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जानकारी के अनुसार घिंरोगी के सूरज भान गुर्जर के भतीजे राहुल की शादी में रंगारंग कार्यक्रम रखा गया था। शादी में ग्वालियर से डांसर बुलाए गए थे।जैसे ही डांसरों का प्रदर्शन शुरू हुआ, कुछ युवक हथियार लेकर मंच के पास आ गए और लगातार फायरिंग करने लगे।बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में दस से ज्यादा बंदूकें मौजूद थीं और लगभग सौ राउंड से अधिक गोलियां चलाई गईं। भीड़ भरे कार्यक्रम में इस तरह की फायरिंग से बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रही, लेकिन किसी ने उन्हें रोकने का प्रयास नहीं किया।

आरोपी युवक अरविंद गुर्जर है, जो मुरैना विकास खंड की बड़बारी पंचायत के वर्तमान सरपंच राजवीर गुर्जर का बेटा है। शाम एक शादी समारोह में अरविंद ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से एक के बाद एक हर्ष फायर किए। वीडियो में उसने एक कुर्सी पर बैठकर बंदूक को सामने किया और तानकर लगातार फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। जैसे ही वीडियो पुलिस तक पहुंचा, मालनपुर थाना पुलिस हरकत में आ गई। वीडियो के आधार पर तीन अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस शादी के आयोजकों से भी पूछताछ कर रही है।

एसडीओपी रविन्द्र वास्कले ने बताया हर्ष फायरिंग कानूनन अपराध है।वीडियो की जांच की जा रही है, आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।पुलिस का कहना है कि हर्ष फायरिंग में शामिल किसी भी युवक को बख्शा नहीं जाएगा।

रिपोर्ट- अमित कुमार

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma
अदिति शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया में 8 साल का अनुभव है। साल 2016 में प्रोडक्शन हाउस से करियर की शुरुआत करने के बाद इन्होंने फर्स्टपोस्ट हिन्दी, न्यूज नेशन और टीवी9 जैसे संस्थानों में सेवा दी और वर्ष 2023 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ीं। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के वृंदावन की रहने वाली अदिति ने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन किया है। इससे पहले यह बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन में ग्रेजुएशन कर चुकी हैं। इन्हें भारतीय राजनीति और अपराध से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|