फोटो गैलरी

Hindi News लोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव 2019: राजनीति में उतरीं सपना चौधरी, थामा कांग्रेस का हाथ

लोकसभा चुनाव 2019: राजनीति में उतरीं सपना चौधरी, थामा कांग्रेस का हाथ

Sapna Chaudhary joins Congress party: हरियाणा की क्वीन सपना चौधरी भी राजनीति में उतर आई हैं। सपना चौधरी ने शनिवार शाम कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की। उन्‍होंने दिल्‍ली में उत्‍तर प्रदेश...

लोकसभा चुनाव 2019: राजनीति में उतरीं सपना चौधरी, थामा कांग्रेस का हाथ
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्ली, Sat, 23 Mar 2019 10:11 PM
ऐप पर पढ़ें

Sapna Chaudhary joins Congress party: हरियाणा की क्वीन सपना चौधरी भी राजनीति में उतर आई हैं। सपना चौधरी ने शनिवार शाम कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की। उन्‍होंने दिल्‍ली में उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष राज बब्‍बर के घर पर कांग्रेस की सदस्‍यता ली। इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश संगठन मंत्री नरेंद्र राठी मौजूद थे।

बिग बॉस 11 में हिस्सा लेने के बाद सपना चौधरी की पॉपुलेरिटी काफी बढ़ गई थी। ऐसे में कांग्रेस सपना चौधरी की पॉपुलेरिटी भुनाने को तैयार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सपना चौधरी लोकसभा चुनाव 2019 में हेमा मालिनी के खिलाफ मथुरा से चुनाव लड़ सकती हैं। 26 मार्च को सपना पर्चा दाखिल कर सकती हैं।

महाराष्ट्र में गठबंधन: कांग्रेस 24 पर और NCP 20 सीटों पर लडे़गी चुनाव

आपको बता दें कि सपना चौधरी को कुछ दिन पहले ही कांग्रेस हेडक्वार्टर पर स्पॉट किया गया था। वहीं, बीजेपी ने आगामी लोकसभा चुनाव में हेमा मालिनी को मथुरा सीट से टिकट दिया है। ऐसे में कांग्रेस हेमा मालिनी के खिलाफ उतना ही पॉपुलर चेहरे को टिकट दे सकती हैं। सपना सोशल मीडिया पर राजनीतिक मुद्दों पर भी अपनी राय रखती हैं।

Lok Sabha Election 2019: चुनाव प्रचार में ‘रथ’ निकालेगी ‘कांग्रेस’

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें