फोटो गैलरी

Hindi News लोकसभा चुनावपूर्णिया लोकसभा सीट: इस बार स्थानीय मुद्दों पर रोचक मुकाबले के आसार

पूर्णिया लोकसभा सीट: इस बार स्थानीय मुद्दों पर रोचक मुकाबले के आसार

चुनावी मैदान सज चुका है। योद्धाओं के चेहरे भी तकरीबन साफ हो चुके हैं। पूर्णिया में रोचक मुकाबले के आसार हैं। इस बार स्थानीय मुद्दों पर चुनाव लड़े जाएंगे। पिछले पांच साल में कई काम हुए, मगर कई...

पूर्णिया लोकसभा सीट: इस बार स्थानीय मुद्दों पर रोचक मुकाबले के आसार
पूर्णिया | वरीय संवाददाताMon, 25 Mar 2019 06:03 PM
ऐप पर पढ़ें

चुनावी मैदान सज चुका है। योद्धाओं के चेहरे भी तकरीबन साफ हो चुके हैं। पूर्णिया में रोचक मुकाबले के आसार हैं। इस बार स्थानीय मुद्दों पर चुनाव लड़े जाएंगे। पिछले पांच साल में कई काम हुए, मगर कई अरमान अधूरे हैं।

 पूर्णिया से हवाई उड़ान और एम्स जनता का अरमान है। हाईकोर्ट की खंडपीठ की स्थापना की मांग लंबे समय से हो रही है। हवाई सेवा की मांग पिछले एक दशक से पाइप लाइन में है। चुनापुर हवाई अड्डा में टर्मिनल बनाने के लिए 51 एकड़ जमीन का अधिग्रहण होना है। 

पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम की जरूरत
शहर में पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम की जरूरत है। डंपिंग ग्राउंड नहीं होने के चलते सड़कों के किनारे जहां-तहां गंदगी बिखरी रहती है, इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

रेल लाइन चाहिए
पूर्णिया पिछड़े जिलों में शुमार है। बीकोठी-कुर्सेला रेललाइन दो बार शिलान्यास के बाद भी नहीं बना। किशनगंज-पूर्णिया रेल लाइन भी नहीं बिछ पायी है।

मंडी को संवारें
एशिया की सबसे बड़ी गुलाबबाग मंडी में समस्याओं का अंबार है। न यहां सड़कें अच्छी हैं। न ही सीवरेज व लाइट की व्यवस्था है। मंडी को भी संवारने की दरकार है। 

पुल की जरूरत
ग्रामीण इलाकों में कुछ स्थानों पर आज भी पुल नहीं हैं। खासकर बाढ़ प्रभावित इलाकों में या तो पुल टूट चुके हैं या फिर बने ही नहीं हैं। पुल बनाने की है जरूरत।

फैक्ट फाइल

पहला चुनाव :  1952
सांसद : फणि गोपाल सेन गुप्ता 
वर्तमान सांसद: संतोष कुशवाहा 

सर्वाधिक मत से जीते: 
पप्पू यादव (3,16,155) 1996 में
सबसे कम मत से जीते : पीजीएस गुप्ता (4620)  1967 में 
सबसे कम उम्मीदवार  1952 में 04
सबसे ज्यादा उम्मीदवार  2004 में 20
कुल मतदाता :     (2019) 1753649
पुरुष मतदाता :     910001
महिला मतदाता :     843648

अब तक ये रहे पूर्णिया से सांसद
1952,56,62    फणि सेन गुप्ता 
1967    पीजीएस गुप्ता
1971    मोहम्मद ताहिर
1977    एलके कपूर
1980-84    माधुरी सिंह
1989    तस्लीमुद्दीन
1996,99    राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव
1998    जयकृष्ण मंडल
2004,09    उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह
2014    संतोष कुशवाहा

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें