फोटो गैलरी

Hindi News लोकसभा चुनावसपने देखना गलत नहीं, झूठे सपने दिखाना बुरी बात है : प्रियंका गांधी

सपने देखना गलत नहीं, झूठे सपने दिखाना बुरी बात है : प्रियंका गांधी

कांग्रेस की महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की अपनी अंतिम सभा में शुक्रवार को कुशीनगर के पडरौना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर बरसीं। बोलीं...

सपने देखना गलत नहीं, झूठे सपने दिखाना बुरी बात है : प्रियंका गांधी
वरिष्ठ संवाददाता, कुशीनगर।Fri, 17 May 2019 07:05 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस की महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की अपनी अंतिम सभा में शुक्रवार को कुशीनगर के पडरौना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर बरसीं। बोलीं कि एक दिन पहले पीएम ने कहा कि कई लोग प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं और सपने देखना बुरी बात नहीं है। प्रियंका ने कहा कि वास्तव में सपने देखना बुरी बात नहीं है, लेकिन लोगों को झूठे सपने दिखाकर उनको ठगना और छलना बुरी बात है। वर्ष 2014 के चुनाव में जनता के साथ ऐसा ही किया गया।

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मिर्जापुर से पडरौना पहुंचीं प्रियंका गांधी ने कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह के साथ रोड शो शुरू किया। सड़क के किनारे खड़े लोगों का अभिवादन करते हुए वह कोतवाली के सामने उस जगह बने मंच पर पहुंचीं, जहां हर चुनाव में आरपीएन सिंह के प्रचार का अंतिम भाषण होता है। माइक संभालते ही प्रियंका ने लोगों से खुद को जोड़ते हुए बिना किसी औपचारिकता के बात शुरू की। कहा कि आज प्रचार के तीन महीने बीत गए। वह भाषण देते-देते थक गई हैं और आप लोग सुनते-सुनते थक गए होंगे। यह सभा उनके इस चुनाव के प्रचार की आखिरी सभा है, इसलिए पडरौना में वह सीधी बात करेंगी। पडरौना के मुद्दे से ही शुरुआत करते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा कि सौ दिन में मिल चलवाने का पीएम मोदी ने वादा किया था। केन्द्र व प्रदेश में भाजपा की ही सरकारें हैं। तो क्यों पडरौना की चीनी मिल क्यों नहीं चली।

PC में बोले राहुल गांधी, 23 मई को पता चलेगा कि जनता क्या चाहती है

प्रधानमंत्री के पास जनता के लिए समय नहीं
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि पांच सालों में 12 हजार किसानों ने आत्महत्या की है। भ्रष्टाचार मिटाने का वादा किया गया था, लेकिन आप ही बताएं भ्रष्ट कौन है? प्रधानमंत्री के पास विदेशों में घूमने का समय है, लेकिन जनता के लिए पांच मिनट का समय नहीं है। विदेशों में बिरयानी खाने वाले को लोगों की क्या चिंता होगी? अंग्रेजों के जमाने के जेलर की भूमिका निभाई जा रही है। किसान बीमा के दस हजार करोड़ उद्योगपतियों के जेब में डाल दिए गए। उन्होंने कहा कि दो करोड़ रोजगार देने का वादा कर सत्ता में आए पीएम पांच करोड़ रोजगार घटाकर जा रहे हैं।

15 लाख खातों में क्यों नहीं आए
प्रियंका ने सवाल किया कि लोगों के खातों में 15-15 लाख रुपये क्यों नहीं आए? किसानों की आय क्यों नहीं बड़ी? सभी का एक ही जवाब कि भाजपा और पीएम मोदी के अंदर कुछ करने की नीयत नहीं थी और इसीलिए नहीं किया।

प्रियंका का मिर्जापुर में मोदी पर हमला, कहा-नेता नहीं अभिनेता हैं

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें