फोटो गैलरी

Hindi News लोकसभा चुनावअमेठी में दिखे प्रियंका गांधी के तेवर, बोलीं यहां जनता भीख नहीं मांगती

अमेठी में दिखे प्रियंका गांधी के तेवर, बोलीं यहां जनता भीख नहीं मांगती

अमेठी में चुनाव प्रचार को पहुंची प्रियंका गांधी आज काफी आक्रामक मूड में नजर आईं। एक सभा में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने स्मृति ईरानी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अमेठी की जनता किसी से भीख...

अमेठी में दिखे प्रियंका गांधी के तेवर, बोलीं यहां जनता भीख नहीं मांगती
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीMon, 22 Apr 2019 07:02 PM
ऐप पर पढ़ें

अमेठी में चुनाव प्रचार को पहुंची प्रियंका गांधी आज काफी आक्रामक मूड में नजर आईं। एक सभा में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने स्मृति ईरानी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अमेठी की जनता किसी से भीख नहीं मांगती। स्मृति ईरानी अमेठी के लोगों का अपमान कर रही हैं।


उन्होंने कहा, 'स्मृति ईरानी यहां आईं और लोगों को जूते बांटे, ये कहने के लिए कि इनके पास जूते भी नहीं है पहनने के लिए। यह सोच रही हैं कि राहुल जी का अपमान कर रही हैं, यह अमेठी की जनता का अपमान कर रही हैं।

प्रियंका गांधी के इन आरोपों का जवाब देते हुए स्मृति ईरानी ने कहा, वह अपने रिश्तेदारों को देश और विदेश से बुलाकर ला सकती हैं। लोग इस बार न्याय करेंगे। वे पहले से ही प्रधान सेवक को एक बार फिर चुनने का मन बना चुके हैं। इस बार पूरे गांधी परिवार को मजबूत संदेश दिया जाएगा। 


Video में देखें प्रियंका गांधी ने क्या कहा-

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें