फोटो गैलरी

Hindi News लोकसभा चुनावपंकज सिंह ने पीएम मोदी की उपलब्धियां गिनाकर डॉ. महेश शर्मा के लिए मांगे वोट

पंकज सिंह ने पीएम मोदी की उपलब्धियां गिनाकर डॉ. महेश शर्मा के लिए मांगे वोट

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मतदान का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे चुनावी सरगर्मियां तेजी से बढ़ती जा रही हैं। इसी क्रम में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बेटे और नोएडा के...

पंकज सिंह ने पीएम मोदी की उपलब्धियां गिनाकर डॉ. महेश शर्मा के लिए मांगे वोट
ग्रेटर नोएडा। लाइव हिन्दुस्तान टीम Wed, 03 Apr 2019 05:17 PM
ऐप पर पढ़ें

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मतदान का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे चुनावी सरगर्मियां तेजी से बढ़ती जा रही हैं। इसी क्रम में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बेटे और नोएडा के विधायक पंकज सिंह एवं जेवर विधानसभा के विधायक ठा. धीरेंद्र सिंह ने अपने पूरे दलबल के साथ मंगलवार को जेवर विधानसभा का दौरा किया।

गौतमबुद्धनगर सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार के घोषणापत्र में 17 मुद्दे

इस दौरे में वे गौतमबुद्धनगर सीट के गांव थोरा में पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने उनके स्वागत में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और हजारों की संख्या में भीड़ इकट्ठी हुई।

इसके बाद दोनों विधायकों ने पिछले पांच साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों और उपलब्धियों पर विचार रखते हुए डॉ. महेश शर्मा के लिए वोट देने की अपील की।

इस मौके पर क्षेत्र व गांव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। डॉ. जितेंद्र सिंह छोंकर, राजपाल सिंह (कप्तान), लेखराज सिंह पूर्व प्रवक्ता, कृष्णपाल, प्रेमवीर सिंह पूर्व प्रधान, रामदेव समेत अनेक लोगों ने दोनों विधायकों के स्वागत में आयोजित कार्यक्रम की अगुवाई की।

लोकसभा चुनाव 2019 : प्रत्याशियों के गणित पर नए समीकरण गढ़ रहीं चौपालें

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें