फोटो गैलरी

Hindi News लोकसभा चुनावLok Sabha Elections 2019 नरेन्द्र मोदी को फिर से दें देश की सेवा का मौका: CM नीतीश

Lok Sabha Elections 2019 नरेन्द्र मोदी को फिर से दें देश की सेवा का मौका: CM नीतीश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा है कि नरेन्द्र मोदी के शासन काल में देश विकास की ओर अग्रसर हुआ है। उन्हें देश की सेवा के लिए मौका मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने गरीबों के...

Lok Sabha Elections 2019 नरेन्द्र मोदी को फिर से दें देश की सेवा का मौका: CM नीतीश
मखदुमपुर। निज संवाददाताSat, 18 May 2019 07:27 AM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा है कि नरेन्द्र मोदी के शासन काल में देश विकास की ओर अग्रसर हुआ है। उन्हें देश की सेवा के लिए मौका मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने गरीबों के इलाज के लिए आयुष्मान योजना शुरू की। उज्जवला योजना के तहत करोड़ों गरीब परिवारों को सिलेंडर व गैस चूल्हा दिया गया। मोदी की सरकार से देश की प्रतिष्ठा बढ़ी है। देशवासियों के मनोबल में इजाफा हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र ने सड़कों व पुलों के निर्माण के लिए 50 हजार करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास की गति तेज हुई है। उन्हें फिर से देश की सेवा का मौका दें। हमने अब 60 साल की उम्र के सभी तबके के बुजुर्गों के लिए पेंशन की सुविधा मुहैया कराई है। उन्होंने मोदी की सरकार बनाने के लिए जदयू प्रत्याशी को जीत दिलाने की अपील की। पहली दफा किसानों के खाते में राशि भेजी गई है। 

लोकसभा चुनाव 2019- दिल्ली में गरीब और किसान की बनेगी सरकार: सीएम नीतीश

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार ने भी कई योजनाएं चलाई है। पेंशन योजना, जल नल योजना , बेटी पढ़ाओ बेटी पढ़ाओ योजना जैसी योजनाएं चलायी जा रही है। जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है। 2020 तक सभी लोगों को जल नल योजना का लाभ मिलने लगेगा। हर गांव में बिजली पहुंचा दी गई है। छोटे-छोटे टोलो को अभी सड़क से जोड़ा जा रहा है। कानून का राज कायम किया है। पहले लोग संध्या होते घर से निकलना बंद कर देते थे। लेकिन पूरे राज्य में लोग बेखौफ हैं।

नीतीश ने कहा कि हमने बिना  भेदभाव के सभी वर्गों का विकास के लिए काम किया है। जबकि हमारे पूर्व पति पत्नी की सरकार ने कोई विकास कार्य नहीं किया। पति पत्नी कार्य  काल में बिहार का  नाम बदनाम था । लोग बिहार का नाम  नहीं लेना  चाहते थे। पति पत्नी की सरकार ने सिर्फ समाज को बांटने का काम किया है। आज जनता को गुमराह किया जा रहा है। विपक्ष के पास कोई नीति नहीं है। एनडीए विकास के नाम पर वोट मांग रही है।  पहले सूबे की हालत क्या थी,यह किसी से छिपा नहीं है। न्याय के साथ बिहार का विकास हो रहा है। महिलाओं और वंचितों के विकास के लिए हम पूरी तरह संकल्पित  है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें