फोटो गैलरी

Hindi News लोकसभा चुनावबलांगीर लोकसभा सीट: राजपरिवारों की जंग में जीतीं BJP की संगीता कुमारी

बलांगीर लोकसभा सीट: राजपरिवारों की जंग में जीतीं BJP की संगीता कुमारी

ओडिशा के 21 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक बलांगीर लोकसभा सीट पर बीजेपी की संगीता कुमारी सिंह देव ने 17वें लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की है। संगीता कुमारी ने बीजद के कलिकेश नारायण सिंह देव को...

बलांगीर लोकसभा सीट: राजपरिवारों की जंग में जीतीं BJP की संगीता कुमारी
लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली, Fri, 24 May 2019 07:40 PM
ऐप पर पढ़ें

ओडिशा के 21 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक बलांगीर लोकसभा सीट पर बीजेपी की संगीता कुमारी सिंह देव ने 17वें लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की है। संगीता कुमारी ने बीजद के कलिकेश नारायण सिंह देव को 19,516 वोटों से हराया है।

बलांगीर लोकसभा सीट 1952 में देश के लिए हुए पहले लोकसभा निर्वाचन के समय अस्तित्‍व में आई। यह क्षेत्र प्रदेश के पश्चिमी भाग के प्रमुख व्यापारिक केंद्रों में शामिल है। यहां का भीमा डुंगुरी स्‍मारक यहां की ऐतिहासिकता की गवाही देता है। इस बार बलांगीर लोकसभा सीट पर एक बार फिर से राजपरिवारों की जंग देखने को मिल रही थी। बलांगीर लोकसभा सीट पर इस बार बलांगीर राजपरिवार के दो सदस्य अलग-अलग दलों के टिकट पर आमने-सामने थे। बीजेडी ने इस सीट पर दो बार सांसद रहे कलिकेश नारायण सिंह देव को एक बार फिर से मैदान में उतारा था। कलिकेश नारायण सिंह देव को राज परिवार की सदस्य संगीता कुमारी ने टक्कर दी और चुनाव जीत गईं। वहीं, कांग्रेस ने इस बार नए चेहरे समरेंद्र मिश्रा को चुनावी समर में उतारा था।

2014 लोकसभा चुनाव में बलांगीर सीट के आंकड़े
विजेता सांसद- कलिकेश नारायण सिंह देव, बीजेडी
जीत का अंतर- 1,04,299 वोट
दूसरे स्थान पर- संगीता कुमारी सिंह देव, भाजपा
2014 में कुल मतदाता- 15,63,025
पुरुष वोटरों की संख्या- 8,14,968
महिला वोटरों की संख्या- 7,47,976

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें