फोटो गैलरी

Hindi News लोकसभा चुनावAska Lok Sabha Seat: BJD की प्रमिला बिश्नोई ने भाजपा उम्मीदवार को हराया

Aska Lok Sabha Seat: BJD की प्रमिला बिश्नोई ने भाजपा उम्मीदवार को हराया

ओडिशा के 21 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक अस्का लोकसभा सीट पर बीजद उम्मीदवार प्रमिला बिश्नोई ने 17वें लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की है। प्रमिला बिश्नोई ने भाजपा नेता अनिता सुभदर्शिनी को...

Aska Lok Sabha Seat: BJD की प्रमिला बिश्नोई ने भाजपा उम्मीदवार को हराया
Shivendraलाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली।Fri, 24 May 2019 05:31 PM
ऐप पर पढ़ें

ओडिशा के 21 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक अस्का लोकसभा सीट पर बीजद उम्मीदवार प्रमिला बिश्नोई ने 17वें लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की है। प्रमिला बिश्नोई ने भाजपा नेता अनिता सुभदर्शिनी को 2,04,707 वोटों से हराया है।

बता दें कि अस्का लोकसभा सीट का गठम देश में हुए दूसरे लोकसभा चुनाव के दौरान 1957 में हुआ था। अस्का लोकसभा सीट ओडिशा के दक्षिणी भाग में स्थित है। इसके दक्षिण में आंध्र प्रदेश है, जबकि पूरब में बंगाल की खाड़ी है।

अस्का लोकसभा सीट बीजू जनता दल का मजबूत किला रहा है। इस सीट से ओडिशा के पूर्व सीएम बीजू पटनायक और उनके बेटे नवीन पटनायक सांसद का चुनाव रह चुके हैं। इसी लोकसभा सीट के तहत पड़ने वाली हिंजली विधानसभा से वर्तमान सीएम नवीन पटनायक चुनाव जीते हैं। 2014 में भी इस सीट से बीजेडी कैंडिडेट ने जीत का परचम लहराया था।

2014 लोकसभा चुनाव में अस्का सीट के आंकड़े
2014 के विजेता सांसद- स्‍वाइं लडू किशोर, बीजेडी
जीत का अंतर- 3,11,997 वोट
दूसरे स्थान पर- श्रीलोकनाथ राथा, कांग्रेस
2014 में कुल मतदाता- 14,08,780
पुरुष वोटरों की संख्या- 7,50,999
महिला वोटरों की संख्या- 6,57,756

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें