फोटो गैलरी

Hindi News लोकसभा चुनावनक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नहीं दिखा खौफ, मतदान केंद्रों पर वोटर्स में दिखा उत्साह

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नहीं दिखा खौफ, मतदान केंद्रों पर वोटर्स में दिखा उत्साह

चुनावी महापर्व में महिला मतदाताओं में मतदान को लेकर काफी उत्साह देखा गया। लोकतंत्र की अदि भूमि पर अरसे बाद फिर लोकतंत्र जीतता हुआ नजर आया। पीरी बाजार थाना क्षेत्र के नकसल प्रभावित मतदान के बारे मेंे...

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नहीं दिखा खौफ, मतदान केंद्रों पर वोटर्स में दिखा उत्साह
पीरी बाजार(लखीसराय)। निज संवाददाता   Mon, 29 Apr 2019 08:11 PM
ऐप पर पढ़ें

चुनावी महापर्व में महिला मतदाताओं में मतदान को लेकर काफी उत्साह देखा गया। लोकतंत्र की अदि भूमि पर अरसे बाद फिर लोकतंत्र जीतता हुआ नजर आया। पीरी बाजार थाना क्षेत्र के नकसल प्रभावित मतदान के बारे मेंे पहले तरह-तरह की आशंकाएं उभरी थी नक्सली संगठन के द्वारा भी मतदान का बहिष्कार करने का फरमान जारी हुआ था, लेकिन सभी आशकाएं निर्मूल साबित हुई।

नक्सल प्रभावित मतदान केन्द्र लहसोरवा, खुद्दीवन, बरियारपुर अदि में लोकसभा चुनाव क्षेत्र के मतदान केन्द्रों पर सुबह से ही लोगों में मतदान के प्रति उत्साह नजर आ रहा था। ईवीएम मतदान के लिए रेडी होने के साथ ही सात बजे से मतदान शुरू हो गया और इसके पहले ही बूथों पर वोटरों की लंबी कतार लग गयी थी। पीरी बाजार क्षेत्र के मतदान केन्द्र संख्या 113 कसवा, 106 मसुदन, 117 महेशपुर, 123 भगतपुर, 163 शिवनगर समेत कई मतदान केन्द्र का ईभीएम काम नहीं करने के कारण घंटों मतदान का कार्य बाधित रहा।

नक्सल प्रभावित बूथ संख्या 172 में पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था देख मतदाता हैरान थे। मतदाताओं ने निर्भिक होकर स्वतंत्ररूप से इस लोकतंत्र के महापर्व में भयमुक्त होकर मतदान में भाग लिया।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें