फोटो गैलरी

Hindi News लोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव 2019- 'न मोदी प्रधानमंत्री होंगे न एनडीए की सरकार बनेगी'

लोकसभा चुनाव 2019- 'न मोदी प्रधानमंत्री होंगे न एनडीए की सरकार बनेगी'

वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद और भाजपा को अलविदा कह चुके पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने बुधवार को अलग-अलग प्रेस कॉन्फ्रेंस में यहां जोर देकर कहा कि इस बार न एनडीए की सरकार बनेगी और...

लोकसभा चुनाव 2019- 'न मोदी प्रधानमंत्री होंगे न एनडीए की सरकार बनेगी'
पटना हिन्दुस्तान टीमThu, 16 May 2019 01:07 AM
ऐप पर पढ़ें

वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद और भाजपा को अलविदा कह चुके पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने बुधवार को अलग-अलग प्रेस कॉन्फ्रेंस में यहां जोर देकर कहा कि इस बार न एनडीए की सरकार बनेगी और न नरेंद्र मोदी पीएम होंगे। देश में पहली बार चुनाव को व्यक्तिगत बना दिया गया है। बंगाल में बवाल के लिए भाजपा नेतृत्व को कटघरे में खड़ा किया। 

भाजपा को बंगाल में कुछ नहीं मिलेगा : आजाद
राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद ने सदाकत आश्रम में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा से व्यक्तिगत नहीं, सोच और सिद्धांत की लड़ाई है। कहा कि 2014 में ही भाजपा का सच सामने आ गया था। देश में बु्दि्धजीवियों, लेखकों, खिलाड़ियों व अन्य वर्ग के तमाम ऐसे लोग मोदी सरकार के खिलाफ खड़े हो गए, जो वैचारिक रूप से न भाजपा के करीब थे और न कांग्रेस के। कहा कि सत्ता का दुरुपयोग करने वाली भाजपा को बंगाल में कुछ नहीं मिलेगा। कहा कि भाजपा के लोगों की न सोच पर काबू है और न जुबान पर। पश्चिम बंगाल की घटना को उन्होंने इसी का नतीजा बताया। बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा, पूर्व मंत्री तारिक अनवर, पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, डॉ. अशोक राम, प्रेमचंद्र मिश्रा, एचके वर्मा, राजेश राठौड़ मौजूद रहे।

Lok Sabha Elections 2019- फिर पीएम बना तो बिहार में बहेगी विकास की गंगा : मोदी

शत्रुघ्न के बूते पटना जीतती रही भाजपा : यशवंत 
पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा ने एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा शत्रुघ्न   सिन्हा के बूते पटना साहिब जीतती रही है। इस बार शत्रुघ्न   कांग्रेस से लड़ रहे हैं और उनकी जीत तय है। रविशंकर प्रसाद 19 साल से सदन में हैं तो उन्होंने पटना की आवाज क्यों नहीं उठाई। कहा कि अमित शाह के रोड शो में बवाल की जांच कराई जाए तो चौंकाने वाली बातें सामने आएंगी। पता चलेगा कि भाजपा के कौन-कौन लोग उस वक्त कोलकाता में थे। सिन्हा ने कहा कि भाजपा के लोगों को वेह तारीख बतानी चाहिए कि आखिर घर में घुसकर मारने वाला नया हिन्दुस्तान कब बना। क्या मोदी जब नवाज की बिरियानी खाने गए, क्या उरी हमला हुआ तब या फिर पुलवामा हुआ तब। कहा,  प्रधानमंत्री पूरे चुनाव को सांप्रदायिकता पर केंद्रित करने का प्रयास कर रहे हैं। पहली बार देश के चुनाव में पाकिस्तान को मुद्दा बना दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें