मुंगेर लोकसभा सीट: एक पिंक और पांच आदर्श मतदान केन्द्र बनेंगे
मुंगेर लोकसभा का चुनाव 29 अप्रैल को होना है। इसको लेकर चुनाव आयोग के निर्देश पर दोनों विधानसभा एक-एक पिंक और पांच-पांच आदर्श मतदान केंद्र बनाये गये हैं। पिंक मतदान केंद्र में कर्मियों से लेकर...

मुंगेर लोकसभा का चुनाव 29 अप्रैल को होना है। इसको लेकर चुनाव आयोग के निर्देश पर दोनों विधानसभा एक-एक पिंक और पांच-पांच आदर्श मतदान केंद्र बनाये गये हैं। पिंक मतदान केंद्र में कर्मियों से लेकर सुरक्षाबल तक महिलाएं ही होंगी।
आदर्श मतदान केंद्र पर कारपेट, शुद्ध पेयजल सहित अन्य विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराए जाएंगे। तो गुब्बारे से पिंक और आदर्श मतदान केंद्र को सजाया भी जाएगा। मुंगेर विधानसभा के नगर निगम के मतदान केंद्र संख्या 142 मध्य विद्यालय मिर्जापुर और जमालपुर विधानसभा के नगर परिषद के मतदान केंद्र संख्या 159 नगर परिषद कार्यालय जमालपुर को पिंक मतदान केंद्र बनाया गया है।
कौन-कौन होंगे आदर्श मतदान केंद्र
मुंगेर विधानसभा के सदर प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 14, 15 व 16 जिला परिषद कार्यालय (किला परिसर) और मतदान केंद्र संख्या 56 व 57 नगर भवन के अलावा बरियारपुर प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 289, 290 और 291 फिलिप उच्च विद्यालय बरियारपुर को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है। जमालपुर विधानसभा के धरहरा प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 80 व 81 मध्य विद्यालय धरहरा नया भवन, जमालपुर प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 125 गैवी मध्य विद्यालय गौरीपुर व मतदान केंद्र संख्या 159 नगर परिषद कार्यालय जमालपुर और हवेली खड़गपुर प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 294 मध्य विद्यालय गोवड्डा और मतदान केंद्र संख्या 296 मध्य विद्यालय शिवपुर लोगाई को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है। इन सभी मतदान केंद्रों की लाइव वेबकास्टिंग भी की जाएगी।
महिलाओं को आकर्षित करने के लिए दिया गया है निर्देश
जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक पिंक मतदान केंद्र बना कर महिलाओं को मतदान के प्रति आकर्षित करने की भारत निर्वाचन आयोग ने योजना बनाई है। इसी कारण विधानसभा क्षेत्र में बनाए जा रहे पिंक मतदान केंद्र में मतदान कर्मी, पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व पुलिसकर्मियों की जत्था में महिलाएं ही शामिल रहेंगी।
इसके अलावा भी शहरी इलाके के अन मतदान केंद्रों पर पुरुष और महिला के मिश्रित दल का इस्तेमाल किया जा सकता है।


