फोटो गैलरी

Hindi News लोकसभा चुनावमयूरभंज लोकसभा सीट: BJP-BJD ने बदला उम्मीदवार

मयूरभंज लोकसभा सीट: BJP-BJD ने बदला उम्मीदवार

ओडिशा की मयूरभंज लोकसभा सीट एक बहुत ही महत्वपूर्ण सीट है। यह एक ऐसी सीट है जहां कांग्रेस, बीजेपी, बीजेडी और झारखंड मुक्ति मोर्चा को सफलता हाथ लगती रही है। शायद यही वजह रही है कि वह इस बार बीजेपी और...

मयूरभंज लोकसभा सीट:  BJP-BJD ने बदला उम्मीदवार
हिन्दुस्तान संवाद,मयूरभंजSun, 28 Apr 2019 12:14 AM
ऐप पर पढ़ें

ओडिशा की मयूरभंज लोकसभा सीट एक बहुत ही महत्वपूर्ण सीट है। यह एक ऐसी सीट है जहां कांग्रेस, बीजेपी, बीजेडी और झारखंड मुक्ति मोर्चा को सफलता हाथ लगती रही है। शायद यही वजह रही है कि वह इस बार बीजेपी और बीजेडी दोनों ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। 

मयूरभंज सीट पर इस बार बीजेपी और बीजेडी दोनों ने ही अपना प्रत्याशी बदल दिया है। 2014 में इस सीट से बीजेडी के रामचंद्र हांसदा जीते थे, इस बार पार्टी ने यहां से डॉ देवाशीष मरांडी को टिकट दिया है। बीजेपी ने इस सीट से विशेषश्वर टुडु को मैदान में उतारा है। जबिक पिछली बाहर डॉ.नेपॉल रघु मुर्मू को टिकट दिया है। 

2104 में बीजेडी के रामचंद्र हांसदा को 3,93,779 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे बीजेपी के डॉ.नेपॉल रघु मुर्मू को 2,70,913 को वोट मिले थे। 

कैसा रहा है इस सीट का राजनीतिक इतिहास 
2014 और 2009 में यहां से बीजेडी को कामयाबी हाथ लगी थी। 2004 के लोकसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने यह सीट जीती थी। 1999 और 1998 में यहां बीजेपी ने बाजी मारी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें