फोटो गैलरी

Hindi News लोकसभा चुनावलखनऊ संसदीय सीट : 28 साल से नंबर वन की तलाश में सपा-कांग्रेस

लखनऊ संसदीय सीट : 28 साल से नंबर वन की तलाश में सपा-कांग्रेस

लखनऊ संसदीय सीट से सपा और कांग्रेस 28 सालों से दूसरे और तीसरे नंबर की लड़ाई लड़ रही हैं। जबकि बसपा तीसरे नंबर पर अटक गई। इन 28 वर्षों में हुए सभी सात चुनावों में भाजपा ने ही बाजी मारी...

लखनऊ संसदीय सीट : 28 साल से नंबर वन की तलाश में सपा-कांग्रेस
विजय वर्मा, लखनऊ Sat, 20 Apr 2019 01:01 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ संसदीय सीट से सपा और कांग्रेस 28 सालों से दूसरे और तीसरे नंबर की लड़ाई लड़ रही हैं। जबकि बसपा तीसरे नंबर पर अटक गई। इन 28 वर्षों में हुए सभी सात चुनावों में भाजपा ने ही बाजी मारी है। 

इसमें पांच बार भाजपा के अटल बिहारी बाजपेयी, एक बार लालजी टण्डन तथा एक बार राजनाथ सिंह चुनाव जीतने में कामयाब रहे। इस बार के चुनाव में भाजपा, समाजवादी पार्टी तथा कांग्रेस फिर मैदान में हैं। जबकि बसपा ने सपा को समर्थन दिया है। 

लखनऊ संसदीय सीट से इस बार बीजेपी से राजनाथ सिंह, समाजवादी पार्टी से पूनम सिन्हा तथा कांग्रेस से आचार्य प्रमोद कृष्णम मैदान में हैं।  1991 से 2014 लगातार भाजपा चुनाव जीतती आई है। इन चुनावों में भाजपा को कभी कांग्रेस ने टक्कर दी तो कभी समाजवादी पार्टी ने। बहुजन समाज पार्टी लखनऊ में कभी दूसरे नंबर पर नहीं रही।  1996 व 1998 के चुनाव में कांग्रेस चौथे और 1991, 1999, 2009 तथा 2014 के लोकसभा चुनाव में वह दूसरे नंबर पर थी। 

सपा दो बार चौथे स्थान पर: समाजवादी पार्टी भी दो बार चौथे नंबर पर और एक बार तीसरे स्थान पर रही है।  2009 और 2014 की चुनाव में वह चौथे नंबर पर पहुंच गयी थी। जबकि 1996, 1998 तथा 2004 के चुनाव में सपा दूसरे स्थान पर रही है। 1991 के चुनाव में समाजवादी पार्टी मैदान में नहीं थी।

बीएसपी का प्रदर्शन
वर्ष         प्रत्याशी            मत    स्थान
1991    बलवीर सलूजा    13,728    चौथा     
1996    वेद प्रकाश ग्रोवर    42,993    तीसरा
1998    दाऊजी गुप्ता     56,887    तीसरा
1999    इजहारूल हक    43,948    चौथा
2004    नासिर अली     53,566    चौथा
2009    अखिलेश दास     56,771    तीसरा
2014    नकुल दुबे     64,449    तीसरा

कांग्रेस का प्रदर्शन
वर्ष         प्रत्याशी    मत    स्थान
1991    रंजीत सिंह    77,583    दूसरा    
1996    ओम पाठक     19,042    चौथा
1998     रंजीत सिंह     38,636    चौथा
1999    डा. कर्ण सिंह    2,39,085    दूसरा
2004    में कांग्रेस मैदान में नहीं थी
2009    रीता बहुगुणा    1,63,127     दूसरा
2014    रीता बहुगुणा    2,88,357     दूसरा

 सपा का प्रदर्शन
वर्ष          प्रत्याशी    मत         स्थान
1996    राजबब्बर    2,76,194    दूसरा    
1998    मुजफ्फर    2,15,475    दूसरा
             अली
1999    भगवती    78,826         तीसरा
2004    मधु गुप्ता    1,06,339    दूसरा
2009    नफीसा     61,457         चौथा
2014    अभिषेक मिश्रा 56,771   चौथा 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें