फोटो गैलरी

Hindi News लोकसभा चुनावआया राम गया राम...भागीरथी सेठी भाजपा छोड़ बीजद लौटे

आया राम गया राम...भागीरथी सेठी भाजपा छोड़ बीजद लौटे

अनंदपुर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार भागीरथी सेठी ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। वह अपनी पुरानी पार्टी सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री एवं बीजद अध्यक्ष नवीन...

आया राम गया राम...भागीरथी सेठी भाजपा छोड़ बीजद लौटे
एजेंसी,भुवनेश्वरSat, 30 Mar 2019 02:40 PM
ऐप पर पढ़ें

अनंदपुर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार भागीरथी सेठी ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। वह अपनी पुरानी पार्टी सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री एवं बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक की मौजूदगी में सेठी और उनके समर्थक क्षेत्रीय पार्टी में शामिल हुए।

पटनायक ने कहा, मैं खुश हूं कि भागीरथी सेठी बीजू जनता दल में लौट आए हैं। उनकी वापसी से पार्टी मजबूत होगी। वहीं सेठी ने पत्रकारों से कहा, मैंने अंदरूनी कलह और मेरे खिलाफ साजिश के चलते भाजपा छोड़ने का निर्णय लिया। यह मेरी घर वापसी है।

बीजद के 2014 में उन्हें टिकट ना देने पर वह भाजपा में शामिल हो गए थे। ओडिशा में 11,18, 23 और 29 अप्रैल को चार चरणों में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एकसाथ होंगे।
 

Read also: प्रियंका के मुकाबले में चाची मेनका कर सकती हैं चुनाव प्रचार

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें